Home Breaking News Northeast: रियो नगालैंड और कॉनराड संगमा मेघालय के सीएम पद की आज लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

Northeast: रियो नगालैंड और कॉनराड संगमा मेघालय के सीएम पद की आज लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

0
Northeast: रियो नगालैंड और कॉनराड संगमा मेघालय के सीएम पद की आज लेंगे शपथ, समारोह में शामिल होंगे पीएम मोदी

[ad_1]

नेफियू रियो और कॉनराड संगमा।

नेफियू रियो और कॉनराड संगमा।
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्वोत्तर के दो राज्यों नगालैंड और मेघालय में आज शपथ ग्रहण समारोह होगा। एनडीपीपी के नेफियू रियो और एनपीपी के कॉनराड संगमा क्रमश: नगालैंड और मेघालय के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूर्वोत्तर के तीन राज्यों के दौरे पर आज नगालैंड की राजधानी कोहिमा पहुंचेंगे। वह यहां नगालैंड और मेघालय की नवगठित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। नगालैंड में एनडीपीपी के नेफियू रियो तो मेघालय में एनपीपी नेता कॉनराड संगमा के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा। बुधवार को पीएम त्रिपुरा की राजधानी अगरतला पहुंचेंगे।

नगालैंड में एनडीपीपी और भाजपा गठबंधन ने इस बार के विधानसभा चुनाव में वापसी की है। प्रधानमंत्री यहां नेफियू रियो की सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। इसके बाद प्रधानमंत्री मोदी मेघालय में एनपीपी के साथ भाजपा गठबंधन के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेंगे। मंगलवार को प्रधानमंत्री गुवाहाटी में प्रवास करेंगे। इस दौरान वह यहां भाजपा के मंत्रियों और वरिष्ठ नेताओं से मिलेंगे। पीएम बुधवार सुबह त्रिपुरा की राजधानी अगरतला जाएंगे, जहां भाजपा गठबंधन के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here