Home Sports पिच की पहेली सुलझने के बजाए उलझी, स्टीव स्मिथ 60-40 के फेर में फंसे, सीरीज में पहली बार होगा ऐसा

पिच की पहेली सुलझने के बजाए उलझी, स्टीव स्मिथ 60-40 के फेर में फंसे, सीरीज में पहली बार होगा ऐसा

0
पिच की पहेली सुलझने के बजाए उलझी, स्टीव स्मिथ 60-40 के फेर में फंसे, सीरीज में पहली बार होगा ऐसा

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला जाएगा चौथा टेस्ट
पिच की पहेली सुलझने के बजाए और उलझ गई है
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने पिच को लकर बड़ी बात कही

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट की बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का चौथा और निर्णायक मुकाबला 9 मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा. ऑस्ट्रेलिया से ज्यादा भारत के लिए इस टेस्ट की अहमियत है. भारत को वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचना है तो इस टेस्ट को जीतना जरूरी है. अब तक तीनों ही टेस्ट में टर्निंग ट्रैक पर मुकाबले हुए हैं और ढाई दिन में मैच खत्म हो गए हैं. ऐसे में अहमदाबाद टेस्ट में पिच कैसी होगी? इस पर दोनों टीमों की नजर है.

अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया की कमान संभालने वाले स्टीव स्मिथ ने मैच से एक दिन पहले एक बयान देकर पिच की पहेली सुलझाने के बजाए उलझा दी है. स्मिथ ने कहा कि अहमदाबाद की पिच पूरी सीरीज में अबतक जितने भी विकेट इस्तेमाल हुए हैं, उसमें से बल्लेबाजी के लिए सबसे बेहतरीन नजर आ रही है. हालांकि, स्मिथ को ये नहीं पता कि किस पिच पर अहमदाबाद टेस्ट खेला जाएगा. क्योंकि इस टेस्ट के लिए 2 तरह की पिच तैयार हो रही. एक लाल और दूसरी काली मिट्टी से.

पिच के पेंच में स्मिथ भी उलझे
स्टीव स्मिथ ने कहा कि क्यूरेटर के मुताबिक, अहमदाबाद टेस्ट के काली मिट्टी के पिच पर खेले जाने की संभावना 60 जबकि लाल मिट्टी की पिच पर मैच होने की संभावना 40 फीसदी है. हालांकि 60-40 का ये फॉर्मूला न तो स्मिथ के गले उतर रहा, न ही किसी और के. मैच से पहले क्यों ग्राउंड स्टाफ लाल और काली मिट्टी दोनों की पिच तैयार करने में जुटे हैं. ये समझ से परे है. क्योंकि आमतौर पर ऐसा होता नहीं है. अब ये भारतीय टीम मैनेजमेंट की रणनीति का हिस्सा है या कुछ और, ये तो मैच के दिन ही समझ आएगा. लेकिन, फिलहाल, इस फॉर्मूले ने पिच की पहेली सुलझाने के बजाए और उलझा दी है. हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने काली मिट्टी से बनी पिच का मुआयना किया है.

स्मिथ 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकते
ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ ने अहमदाबाद टेस्ट के लिए मोटे तौर पर अपनी प्लेइंग-XI तय कर ली है. घर में भले ही ये चर्चा हो रही है कि ऑस्ट्रेलिया को 3 तेज गेंदबाजों के साथ उतरना चाहिए. लेकिन, स्मिथ इस सोच से इत्तेफाक नहीं रखते. उनका साफ कहना है कि जब मैच ढाई दिन में खत्म हो रहे हैं और स्पिन गेंदबाजों को झोली भर-भरकर विकेट मिल रहे तो फिर तेज गेंदबाज प्लेइंग-XI में क्या करेंगे.

ऑस्ट्रेलिया ने बनाई जगह, भारत अगर अहमदाबाद में हारा तो कैसे पहुंचेगा WTC फाइनल में?

6,6,6,6…रोहित शर्मा के साथी का पाकिस्तान में धमाका, हवाई फायर से खोले गेंदबाज के धागे, फिर भी रह गया मलाल

काली मिट्टी की पिच ऑस्ट्रेलिया के लिए फायेदमंद
इसका मतलब साफ है कि स्मिथ अहमदाबाद टेस्ट में भी 3 स्पिन गेंदबाजों के साथ उतर सकते हैं. नाथन लायन, टॉड मर्फी के अलावा कुहनेमन अहमदाबाद में खेलते नजर आ सकते हैं. वहीं, अगर अहमदाबाद में काली मिट्टी की पिच हुई तो फायदा ऑस्ट्रेलिया को ही होगा. क्योंकि पिछले टेस्ट में इंदौर में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने काली मिट्टी से तैयार पिच पर ही शानदार गेंदबाजी करते हुए टेस्ट जीता था. वैसे भी इस मैदान पिछले 2 टेस्ट में विकेट स्पिन गेंदबाजों के मुफीद ही रहा है और भारत ने दोनों ही मुकाबलों में इंग्लैंड को 3 दिन के भीतर हरा दिया था.

Tags: India vs Australia, Rahul Dravid, Rohit sharma, Steve Smith, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here