[ad_1]
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत की यात्रा पर हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे। यहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया। इसके बाद अल्बानीज ने यहां साबरमती आश्रम का दौरा भी किया। बाद में अपने कार्यक्रम के मुताबिक, ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज ने अहमदाबाद में स्थित राजभवन में होली खेली। अल्बानीज ने खुद इसे लेकर एक ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा, ‘अहमदाबाद, भारत में होली मनाकर अभिभूत हूं। होली का बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश हम सभी को हमेशा प्रेरणा देता रहेगा।’
क्या बोले अल्बानीज
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथोनी अल्बानीज ने बुधवार को एलान किया कि उनके देश और भारत सरकार ने ‘ऑस्ट्रेलिया-भारत शिक्षा योग्यता मान्यता तंत्र’ को अंतिम रूप दे दिया है। उन्होंने कहा कि हमारे द्विपक्षीय शिक्षा संबंधों में महत्वपूर्ण विकास हुआ है। उन्होंने कहा कि इस नए तंत्र का मतलब है कि यदि आप एक ऐसे भारतीय छात्र हैं जो ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन कर रहे हैं या अध्ययन कर चुके हैं,तो ऐसे में वापस लौटने पर आपकी कड़ी मेहनत की डिग्री को मान्यता दी जाएगी। इस दौरान उन्होंने उन भारतीय छात्रों के लिए एक नई छात्रवृत्ति ‘मैत्री’ की भी घोषणा की जो ऑस्ट्रेलिया में अध्ययन करना चाहते हैं। इस मौके पर गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और राज्यपाल आचार्य देवव्रत भी मौजूद थे।
[ad_2]
Source link