[ad_1]
India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की सीरीज का चौथा टेस्ट कल सुबह 9:30 बजे से अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत 2-1 से आगे है. टीम इंडिया को सीरीज जीतने के लिए अहमदाबाद में होने वाला चौथा टेस्ट मैच हर हाल में जीतना होगा. भारत के कप्तान ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा अहमदाबाद टेस्ट में एक महारिकॉर्ड बनाते हुए इतिहास रच देंगे. भारत के दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर और मोहम्मद अजहरुद्दीन भी अपने पूरे इंटरनेशनल करियर में ये महारिकॉर्ड नहीं बना पाए हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद में होने वाले चौथे टेस्ट मैच में कल अगर टीम इंडिया के कप्तान ‘हिटमैन’ रोहित शर्मा 21 रन बना लेते हैं, तो वह भारतीय क्रिकेट के इतिहास में एक बड़ी उपलब्धि को हासिल कर लेंगे.
[ad_2]
Source link