[ad_1]

IND vs AUS
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
इंदौर टेस्ट से पहले ऑस्ट्रेलिया 0-2 से पिछड़कर बैकफुट पर थी, लेकिन उसने तीसरा टेस्ट जीतकर स्थितियां बदल दी हैं। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया जब गुरुवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में चौथा टेस्ट खेलने उतरेगी तो उस पर दबाव होगा। यह दबाव इस टेस्ट को हर हाल में जीतने का होगा। यहां जीतने पर न सिर्फ भारतीय टीम को विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में प्रवेश मिलेगा, जहां उसे जून में एक बार फिर ऑस्ट्रेलिया से खेलने को मिलेगा। वहीं उसके सामने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ छह साल की बादशाहत कायम रखने की चुनौती होगी।
टीम इंडिया 2016-17 से ऑस्ट्रेलिया से लगातार तीन टेस्ट सीरीज जीत चुकी है। अहमदाबाद टेस्ट जीतने पर यह उसकी ऑस्ट्रेलिया पर लगातार चौथी टेस्ट सीरीज जीत होगी। हालांकि भारत सीरीज में 2-1 से आगे है 2-2 से बराबरी की स्थिति में बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर उसी का कब्जा रहेगा।
स्मिथ की कप्तानी बनेगी चुनौती
भारत के सामने स्टीव सि्मथ की कप्तानी भी चुनौती होगी। उन्होंने इंदौर टेस्ट में शानदार कप्तानी का प्रदर्शन किया था। वह नियमित कप्तान पैट कमिंस की गैरमौजूदगी में कप्तानी कर रहे हैं। उन्होंने इंदौर में नॉथन लियोन का शानदार तरीके से इस्तेमाल किया था। भारतीय टीम में मोहम्मद सिराज के स्थान पर मोहम्मद शमी को खिलाया जा सकता है।
[ad_2]
Source link