Home Breaking News Politics: ‘आप’ का केंद्र पर गंभीर आरोप, कहा- षड़यंत्र के तहत सिसोदिया को तिहाड़ जेल की जेल नंबर एक में रखा गया

Politics: ‘आप’ का केंद्र पर गंभीर आरोप, कहा- षड़यंत्र के तहत सिसोदिया को तिहाड़ जेल की जेल नंबर एक में रखा गया

0
Politics: ‘आप’ का केंद्र पर गंभीर आरोप, कहा- षड़यंत्र के तहत सिसोदिया को तिहाड़ जेल की जेल नंबर एक में रखा गया

[ad_1]

सौरभ भारद्वाज, आप विधायक

सौरभ भारद्वाज, आप विधायक
– फोटो : YouTube

विस्तार

आम आदमी पार्टी के विधायक सौरभ भारद्वाज ने होली के दिन प्रेस कॉन्फ्रेंस की। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया केंद्र सरकार के षड़यंत्रों के कारण जेल में है और ये पता चल रहा है कि उनको किसी षड़यंत्र के तहत तिहाड़ जेल की जेल नंबर एक में रखा गया है। 

अभी यह भी पता चला है कि इस तरीके के पहली बार अंडर ट्रायल को जेल नंबर एक में नहीं रखा जाता है। जेल नंबर एक में पूरे देश के सबसे खतरनाक, हिंसक और अपराधी बंद हैं। उनकी हिंसा की खबरें आती रहती हैं। कई हार्ड कोर क्रिमनील्स इस जेल में हैं। वो छोटे से इशारे पर किसी की भी हत्या कर सकते हैं और उनके ऊपर दर्जनों हत्या के मुकदमे चल रहे हैं। उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता कि उनपर एक और मुकदमा चल जाएगा। 

उन्होंने कहा कि राजनीतिक प्रतिद्वंदी हैं हम भाजपा के। उन्होंने सवाल पूछा कि क्या इस तरीके की दुश्मनी राजनीति होती है। हम भाजपा नेताओं से यह जानना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा हमे दिल्ली में हरा नहीं पाई। तीन बार चुनाव हुआ, लेकिन लोगों ने आप को चुना। दिल्ली एमसीडी चुनाव में भी भाजपा आम आदमी पार्टी को नहीं हरा पाई।

लाख षड़यंत्रों के बाद भी मेयर और डिप्टी मेयर आम आदमी पार्टी की बनी। क्या इस हार का बदला प्रधानमंत्री जी इस तरह से लेंगे। इस मामले में प्रधानमंत्री जी की चुप्पी सबके सामने है। उन्होंने कहा कि यह लोग राजनीति रूप से तो नुकसान नहीं पहुंचा पा रहे हैं। जेल में भी हमारे नेताओं को भेज दिया तो लोगों की सहानुभूति पार्टी के साथ बढ़ रही है। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here