[ad_1]
हैली नाम के एक ट्विटर यूजर ने एलन मस्क को टैग करते हुए ट्वीट कर पूछा कि क्या वो नौकरी पर हैं भी या नहीं… साथ ही उन्होंने एलन मस्क को किए ट्वीट में यह भी बताया कि उन्हें पिछले नौ दिनों से इस बारे में न तो एचआर की तरफ से न ही एलन मस्क की ओर से किसी मेल का कोई जवाब दिया गया। इस पूरे मसले पर कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। क्या आप कुछ बता सकते हैं?
इस ट्वीट के जवाब में एलन मस्क ने हैली से पूछा कि आप क्या काम करते रहे हैं?
इस सवाल के जवाब में हैली ने कहा कि यदि मैं इस बारे में ज्यादा कुछ बोलूंगा तो वह गोपनियता के सिद्धांत का उल्लंघन होगा। अगर आपके पास वकील हैं तो कृपया मुझे उनसे लिखित में जवाब दे दें कि मैं यह सब यहां पर बोल सकता हूं।
फिर एलन मस्क ने खुद ट्विटर पर कर्मचारी को सारी जानकारी उपलब्ध कराने की इजाजत दे दी। इसके बाद हैली ने खुद से जुड़ी पूरी जानकारी दे दी। उन्होंने यहां तक बताया कि वे यह भी जानते हैं कि एलन मस्क के कंपनी में आने के बाद से क्या कैसे किया गया?
आखिर में हैली ने एक बार फिर एलन से पूछा कि क्या उनका काम बचा है और क्या उन्हें कॉन्ट्रैक्ट के हिसाब से पैसा दिया जाएगा?
इसके बाद एलन ने हैली का मजाक बनाना शुरू कर दिया। एलन ने लिखा, ‘वास्तविकता यह है कि यह आदमी (जो अमीर भी है) ने कोई वास्तविक काम नहीं किया। वह बहाना बनाता रहा कि वह एक विकलांग है, इसलिए वह टाइप नहीं कर सकता। लेकिन यहां तूफानी तौर पर ट्विट कर रहा है।
दोनों के बीच चल रही ट्विट की इस लड़ाई में ट्विटर के पूर्व कर्मचारी एलेक्स कोन भी कूद पड़ते हैं। एलेक्स ने लिखा, ‘यह साफ है कि उन्होंने (हेली) ने मैनेजमेंट करके सबकुछ किया, लेकिन व्यक्तिगत रूप से मैं 100 अरब लोगों के सामने अपने एक पूर्व कर्मचारी से योग्यता साबित करने के लिए नहीं कहूंगा।’
इसपर एलन ने फिर से जवाब दिया। उन्होंने लिखा, ‘उनका (हेली) एक प्रमुख, सक्रिय ट्विटर अकाउंट है और वह धनी हैं। सार्वजनिक रूप से उन्होंने सिर्फ इसलिए मुझे ट्विट किया क्योंकि वह मुझसे भुगतान चाहते थे। जैसा कि मुझे बताया गया है, उसने पिछले चार महीनों से लगभग कोई काम नहीं किया है। ट्विटर पर उनके दावों के बावजूद कि उन्होंने काम किया, यह पता चला कि उन्होंने एचआर को बताया कि वह काम नहीं कर सकते क्योंकि वह टाइप नहीं कर सकते थे, लेकिन उसी अवधि में, ट्विटर पर एक तूफानी मैसेज टाइप कर रहे थे। फिर भी ट्विटर पर कई लोग उनका बचाव कर रहे हैं। यह मानवता में मेरे विश्वास को चोट पहुंचाता है। यह नहीं कह सकता कि मेरे मन में उसके लिए बहुत सम्मान है।’
इसपर हेली ने एलन को टैग करते हुए फिर से पलटवार किया। लिखा, नमस्कार एलन। आशा है, आप कुशल हैं। मैं भी ठीक हूं। मेरे स्वास्थ्य में आपकी रुचि के लिए मैं आपका आभारी हूं। लेकिन चूंकि आपने इसका जिक्र किया है, मैं आपको और जानकारी देना चाहता हूं। मुझे मस्कुलर डिस्ट्रॉफी है। मेरे शरीर पर इसके कई प्रभाव हैं।’
इसके बाद हेली ने उन सभी समस्याओं को बताया जो उनकी बीमारी के वजह से उन्हें झेलनी पड़ती है। वह खुद से कोई काम नहीं कर पाते। वह बिस्तर से खुद से नहीं उठ पाते और यहां तक कि बाथरूम तक नहीं जा पाते। हेली ने बताया कि उनका परिवार काफी सपोर्टिव है और उनके दो बच्चे भी हैं। उन्होंने बीमारी के बावजूद एक कंपनी शुरू कि और बीमारी के बावजूद मेहनत की। कंपनी ने काफी ग्रोथ की। कोरोना में उनका स्वास्थ्य काफी खराब हो गया, तब उन्होंने अपनी कंपनी ट्विटर को बेचने का फैसला लिया। हेली के अनुसार, वह अपनी कंपनी से काफी पैसा कमा रहे थे, लेकिन ट्विटर ने उनकी कंपनी का काफी कम वैलुएशन निकाला।
[ad_2]
Source link