[ad_1]

आईएनएस विक्रांत देखने पहुंचे ऑस्ट्रेलियाई पीएम
– फोटो : ANI
विस्तार
ऑस्ट्रेलियाई पीएम एंथोनी अल्बानीज इन दिनों भारत के दौरे पर हैं। वे बुधवार को ऑस्ट्रेलिया से अहमदाबाद पहुंचे। यहां गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने हवाईअड्डे पर उनका स्वागत किया था। वहीं, गुरुवार को मुंबई में ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज भारत के पहले स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर भी सवार हुए। इस दौरान उन्हें भारतीय नौसेना द्वारा अल्बनीस को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इतना ही नहीं यहां वो लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट (LCA) के कॉकपिट में भी बैठे। गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री अल्बानीज आईएनएस विक्रांत पर जाने वाले पहले विदेशी पीएम हैं।
Australian PM Anthony Albanese onboard India’s first indigenous aircraft carrier, INS Vikrant pic.twitter.com/CmuyGg4sxZ
— ANI (@ANI) March 9, 2023
[ad_2]
Source link