[ad_1]
इस साल सिनेमाघरों में कहने को तो कई फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। सभी फिल्में बड़े स्टार्स की रहीं। मगर, शाहरुख खान की ‘पठान’ के अलावा कोई फिल्म दर्शकों की निगाहों में ठहर नहीं पाई। ‘पठान’ की रिलीज के करीब डेढ़ महीने बाद एक ऐसी फिल्म ने दस्तक दी है, जिसने दर्शकों का ध्यान आकर्षित किया है। नाम है ‘तू झूठी मैं मक्कार’। लंबे वक्त से सिनेमा के शौकीनों की एक शिकायत रहती है कि अब परिवार के साथ देखने लायक फिल्में नहीं बनतीं, ऐसे में यह फिल्म इस शिकायत को भी दूर करती है। यह जबरदस्त फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म बताई जा रही है। आलम यह है कि इसके आते ही अक्षय कुमार की ‘सेल्फी’ और कार्तिक की ‘शहजादा’ का पत्ता सिनेमाघरों से साफ हो गया है! तो चलिए जानते हैं पहले दिन रणबीर कपूर की फिल्म ने कितने कमाए और बाकी फिल्मों का हाल कैसा रहा…
तू झूठी मैं मक्कार
होली के मौके पर कल रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर अभिनीत इस फिल्म ने धमाकेदार अंदाज में दस्तक दे दी है। पहले ही दिन फिल्म को दर्शकों की शानदार प्रतिक्रिया मिली है। करीब 95 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस फिल्म ने ओपनिंग डे पर करीब 14 करोड़ रुपये कमाए हैं। त्योहार के दिन रिलीज हुई फिल्म के लिए यह यह एक बहुत ही शानदार शुरुआत है।
शाहरुख खान, जॉन अब्राहम और दीपिका पादुकोण जैसे सितारों से सजी 25 जनवरी को रिलीज हुई ‘पठान’ का जलवा अब तक कायम है। रिलीज के दिन से ही यह फिल्म तमाम रिकॉर्ड बना रही है। इस फिल्म को सिनेमाघरों में आज 43वां दिन है और अभी तक इसका क्रेज कम होने का नाम नहीं ले रहा है। कमाई के मामले में बाहुबली, बाहुबली 2, केजीएफ, दंगल और वॉर जैसी फिल्मों का रिकॉर्ड तोड़ चुकी ‘पठान’ को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक पठान ने 43वें दिन 80 लाख रुपये कमाए। इसी के साथ फिल्म का टोटल कलेक्शन 537.49 रुपये हो गया है।
पठान की धुआंधाड़ कमाई के बीच शहजादा और सेल्फी कहीं गुम सी होती नजर आईं। न तो अक्षय कुमार का जादू चल पाया और नहीं कार्तिक आर्यन अपना दम दिखा पाए। कार्तिक की फिल्म की शुरुआत तब भी ठीकठाक रही, मगर सेल्फी ने तो पहले ही दिन दम तोड़ दिया। अब रही सही कसर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ ने पूरी कर दी है। रणबीर कपूर की फिल्म की दस्तक के बाद दोनों ही फिल्मों का सिनेमाघरों से पत्ता कट गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कार्तिक की शहजादा का अब तक का कलेक्शन 30.67 करोड़ रुपये है। वहीं, अक्षय कुमार की सेल्फी ने कुल 16.79 करोड़ रुपये का कारोबार किया है।
निर्देशक लव रंजन रोमांटिक-कॉमेडी फिल्मों के एक्सपर्ट माने जाते हैं। तू झूठी मैं मक्कार से पहले वह दे दे प्यार दे, सोनू के टीटू की स्वीटी और प्यार का पंचनामा जैसी फिल्में बना चुके हैं। रणबीर के साथ पहली बार इस फिल्म में काम करने वाले लव ने अपनी नई फिल्म में भी शानदार कहानी परोसी है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। इस फिल्म में रणबीर और श्रद्धा की जोड़ी पहली बार साथ नजर आ रही है। बता दें कि पहले दिन की शानदार कमाई के साथ रणबीर की टॉप ओपनर फिल्म में तू झूठी मैं मक्कार चौथे पायदान पर आ गई है।
[ad_2]
Source link