[ad_1]
India vs Australia, 4th Test: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की बॉर्डर गावस्कर टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. चौथे टेस्ट मैच में कप्तान रोहित शर्मा ने एक खिलाड़ी को टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन से बाहर का रास्ता दिखा दिया है. कप्तान रोहित शर्मा ने चौथे टेस्ट मैच में अपनी बड़ी गलती को सुधारते हुए एक फ्लॉप खिलाड़ी का Playing 11 से पत्ता काट दिया है. बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम इंडिया अगर अहमदाबाद में चौथा टेस्ट मैच जीत लेती है, तो फिर वह न सिर्फ टेस्ट सीरीज का कब्जा जमा लेगी, बल्कि अपने घर में लगातार 16वीं टेस्ट सीरीज जीतकर इतिहास रच देगी. भारत इस मैच को जीतकर वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में भी जगह बना लेगा. ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा ने प्लेइंग इलेवन में बड़ा बदलाव किया है.
[ad_2]
Source link