Home Sports Sports News: खुद से कई गुना वजन उठा ‘स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ MP’ बनी रोशनी, अब ASIA के वेटलिफ्टरों से करेगी मुकाबला

Sports News: खुद से कई गुना वजन उठा ‘स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ MP’ बनी रोशनी, अब ASIA के वेटलिफ्टरों से करेगी मुकाबला

0
Sports News: खुद से कई गुना वजन उठा ‘स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ MP’ बनी रोशनी, अब ASIA के वेटलिफ्टरों से करेगी मुकाबला

[ad_1]

रिपोर्ट : आकाश गौर

मुरैना. इंदौर के राऊ में आयोजित राज्य स्तरीय क्लासिक पावर लिफ्टिंग (State Level Power Lifting Championship) एवं बेंच प्रेस चैंपियनशिप में रोशनी सहित पूरी मुरैना टीम ने शानदार प्रदर्शन कर कई पदक अर्जित किए. रोशनी ने सब जूनियर वर्ग में अद्वितीय प्रदर्शन करते हुए स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ मध्य प्रदेश (Strong Woman of MP) का खिताब अपने नाम किया. मुरैना पावर लिफ्टिंग के सचिव अरुण शर्मा ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मुरैना की पूरी टीम ने शानदार प्रदर्शन किया. हमारे खिलाड़ियों ने 4 स्वर्ण सहित कुल 8 पदक हासिल किए.

‘स्ट्रॉन्ग वूमन ऑफ एमपी’ का टाइटल हासिल करने वाली रोशनी पावर लिफ्टिंग के क्षेत्र में सबसे बड़े खेल फेडरेशन कप में भी मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधत्व कर स्वर्ण पदक अर्जित कर एशियन चैंपियनशिप टीम में अपनी जगह पक्की कर चुकी हैं. एनआईएस कोच उदय शर्मा के साथ राज्य स्तरीय प्रतियोगिता खेलने गई टीम के कई खिलाड़ी अब राष्ट्रीय चैंपियनशिप में मध्यप्रदेश टीम का प्रतिनिधत्व करेंगे.

‘पापा कहते थे, तुम कर सकती हो’

इस उपलब्धि को लेकर रोशनी ने बताया ‘मेरे इस प्रदर्शन में घरवालों का बहुत सपोर्ट रहा. उनके बिना तो मैं कुछ कर ही नहीं सकती थी. खुद पर भरोसा कर पाना इतना आसान नहीं होता. पापा कहते रहे तू कर सकती है. इससे प्रेरणा और हौसला मिलता रहा. साथ ही, कोच के मार्गदर्शन के चलते यह सफलता हासिल कर पाई.’

मुरैना के इन खिलाड़ियों ने जीते 8 पदक

इस स्टेट लेवल टूर्नामेंट में मुरैना के 8 खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए. इनमें प्रियदर्शन सिंह चौहान, पवन प्रजापत, रोशनी पचौरी, अंजली घनघोरिया ने स्वर्ण और नदीम खान ने रजत पदक पर कब्जा जमाया. कुलदीप डंडोतिया, विष्णु सिंघल, आशिक खान ने कांस्य पदक अपने नाम किए.

Tags: Morena news, Weight lifting

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here