[ad_1]

Eric Garcetti
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अमेरिकी सांसद की विदेश मामलों से संबंधित समिति ने भारत में राजदूत के लिए लॉस एंजिल्स के पूर्व मेयर एरिक गार्सेटी के नाम पर मुहर लगा दी है। राष्ट्रपति जो बाइडेन ने एरिक के नाम का प्रस्ताव समिति के पास भेजा था। समिति में इस प्रस्ताव पर वोटिंग हुई। समिति ने 13-8 के वोटों से उनके नामांकन को मंजूरी दे दी। डेमोक्रेट के सभी सदस्यों के साथ-साथ रिपब्लिकन सीनेटर टॉड यंग और बिल हेर्टी ने भी एरिक गार्सेटी के पक्ष में मतदान किया। अब लगभग फाइनल हो चुका है कि एरिक गार्सेटी ही भारत में अमेरिका के स्थायी राजदूत होंगे। बता दें कि जनवरी 2021 के बाद से अभी तक भारत में अमेरिका का कोई स्थायी राजदूत नहीं है।
[ad_2]
Source link