[ad_1]
हाइलाइट्स
रविचंद्रन अश्विन की गेंद पर आउट हुए ट्रेविस हेड
रविंद्र जडेजा ने पकड़ा शानदार कैच
नई दिल्ली. बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का आखिरी मुकाबला नौ मार्च से नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है. खबर लिखे जाने तक मेहमान टीम ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शानदार आगाज किया है. मौजूदा समय में कंगारू टीम के लिए उस्मान ख्वाजा 236 गेंद में 96 और ऑलराउंडर खिलाड़ी कैमरन ग्रीन 53 गेंद में 38 रन बनाकर मैदान में टिके हुए हैं. मेहमान टीम का स्कोर 86 ओवरों की समाप्ति के बाद चार विकेट के नुकसान पर 236 रन है.
अश्विन के जाल में फंसे ट्रेविस हेड:
अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया के लिए पारी का आगाज उस्मान ख्वाजा के साथ ट्रेविस हेड (Travis Head) ने किया. दोनों बल्लेबाज अच्छे लय में नजर आ रहे थे. लेकिन 16वां ओवर डालने आए रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) की तीसरी गेंद पर हेड का धैर्य जवाब दे गया. आगे बढ़कर बड़ा शॉट लगाने के प्रयास में हेड जडेजा के हाथों लपके गए. हेड का विकेट टीम इंडिया के लिए पहली सफलता रही.
Anna #AUSvsIND #INDvAUS #CricketTwitter #Ashwin pic.twitter.com/vL4YGQzaZp
— (@_Alone_1820) March 9, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Ravichandran ashwin, Ravindra jadeja, Travis Head
FIRST PUBLISHED : March 09, 2023, 16:55 IST
[ad_2]
Source link