Home Breaking News उपराष्ट्रपति पर कांग्रेस का पलटवार: जयराम बोले-सभापति अंपायर, चीयरलीडर नहीं हो सकते, लगाए कई गंभीर आरोप

उपराष्ट्रपति पर कांग्रेस का पलटवार: जयराम बोले-सभापति अंपायर, चीयरलीडर नहीं हो सकते, लगाए कई गंभीर आरोप

0
उपराष्ट्रपति पर कांग्रेस का पलटवार: जयराम बोले-सभापति अंपायर, चीयरलीडर नहीं हो सकते, लगाए कई गंभीर आरोप

[ad_1]

जयराम रमेश और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़

जयराम रमेश और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लंदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान की आलोचना करने पर कांग्रेस ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर पलटवार किया है। कांग्रेस ने कहा कि उपराष्ट्रपति राज्यसभा के सभापति के तौर पर एक अंपायर होते हैं, वह किसी पार्टी के लिए चीयरलीडर नहीं हो सकते। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ पर जमकर निशाना साधा। 

 

जयराम रमेश ने गुरुवार को एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम में कहा कि राहुल गांधी ने लंदन में दिए गए अपने भाषण में कुछ जरूरी टिप्पणियां की हैं। इसपर उपराष्ट्रपति का बयान निराशाजनक है। उन्होंने आगे कहा कि भारत के उपराष्ट्रपति का कार्यालय संवैधानिक है। इसे संविधान ने राज्यसभा के अध्यक्ष होने की अतिरिक्त जिम्मेदारी प्रदान की है। ऐसे में उन्हें किसी भी राजनीतिक दल के प्रति झुकाव, किसी दल के प्रति पूर्वाग्रह से मुक्त होना चाहिए। राजनीतिक दल के प्रति निष्ठा का त्याग करने की आवश्यकता होती है। 

जयराम रमेश ने और क्या कहा? 

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने राहुल गांधी पर की गई उपराष्ट्रपति की टिप्पणी पर हैरानी जताई। कहा कि वह (जगदीप धनखड़) एक ऐसी सरकार के बचाव में उतर आए हैं, जिससे उन्हें संवैधानिक रूप से दूरी बनाई रखनी चाहिए। आगे जयराम रमेश ने राहुल गांधी का बचाव भी किया। कहा, ‘राहुल गांधी ने विदेश में ऐसा कुछ नहीं कहा है जो उन्होंने यहां कई बार नहीं कहा है। उनका बयान तथ्यों पर आधारित है और जमीनी सच्चाई बताता है।’ कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले दो हफ्तों में विपक्षी दलों से संबंधित संसद के 12 से अधिक सदस्यों ने संसद में उनकी आवाज को दबाने का विरोध करने के लिए विशेषाधिकार हनन के नोटिस दिया है। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here