[ad_1]
मनोरंजन की चकाचौंध भरी दुनिया में हर दिन कुछ खास और दिलचस्प होता रहता है। फैंस भी अपने पसंदीदा सितारों से जुड़ी हर जानकारी पाने के लिए बेहद उत्सुक रहते हैं। ऐसे में फिल्मी रैप के जरिए हम आपको मनोरंजन जगत की दिनभर की 10 बड़ी खबरों से रूबरू कराते हैं। आइए जानते हैं कि आज दिन भर में ग्लैमर वर्ल्ड में क्या कुछ नया हुआ…
इलियाना डिक्रूज पिछले काफी समय से हिंदी सिनेमा में नजर नहीं आई हैं। लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वह खूब चर्चा में रहती हैं। कभी वह अपनी हॉट तस्वीरें साझा करती रहती हैं तो कभी उनका नाम कटरीना कैफ के भाई के साथ जुड़ता है। इतना ही नहीं इलियाना कई बार कटरीना के भाई के साथ स्पॉट भी की जा चुकी हैं। उन्होंने पिछले कुछ समय पहले उन्होंने अपनी सेहत संबंधी जानकारी साझा की थी और अपनी बीमारी के बारे में बताया था। अब हाल ही में अभिनेत्री को लेकर एक बुरी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के अनुसार अभिनेत्री को तमिल फिल्म इंडस्ट्री में बैन कर दिया गया है।
Ileana Dcruz: तमिल फिल्म इंडस्ट्री से क्यों बैन हुईं इलियाना डिक्रूज? मेकर्स ने लगाए गंभीर आरोप
बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी शादी को लेकर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। स्वरा ने अपने बॉयफ्रेंड और समाजवादी पार्टी के नेता फहाद अहमद से 16 फरवरी को शादी रचाई थी। शादी के बाद स्वरा ने फैंस संग अपनी कोर्ट मैरिज की तस्वीरें भी साझा की थी। स्वरा की शादी ने उनके फैंस को काफी चौंका दिया था। स्वरा एक बार फिर पूरे रीति-रिवाज के साथ फहाद अहमद के साथ शादी करने जा रही हैं, जिसकी तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। अब शादी से प्री वेडिंग तक की डेट सामने आ गई है।
अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी और पुरस्कार (IIFA) ने 2022 से अपने टेक्निकल विजेताओं की अनाउंसमेंट कर दी है। इस तकनीकी पुरस्कारों की कुल नौ कैटेगरी है जिनमें सिनेमैटोग्राफी, स्क्रीनप्ले, डायलॉग, साउंड डिजाइन, कोरियोग्राफी, एडिटिंग, स्पेशल इफेक्ट्स और बैकग्राउंड स्कोर शामिल है। खुश करने वाली बात ये है कि इन कैटेगरी में से 3 पुरस्कार आलिया भट्ट स्टारर फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने अपने नाम किए हैं। साथ ही कार्तिक आर्यन की फिल्म ‘भूल भुलैया 2’ ने भी आईफा अवॉर्ड में सफलता के झंडे गाड़े हैं। आइए विनर्स की इस लिस्ट पर गौर फरमा लेते हैं-
IIFA Technical Award: गंगूबाई काठियावाड़ी-भूल भुलैया 2 ने लहराया सफलता का परचम, झटके ये अवॉर्ड्स
कॉमेडी क्वीन भारती सिंह ने अपने काम से टीवी की दुनिया में पहचान बनाई है। उन्होंने अपने काम के जरिए एक अलग मुकाम हासिल किया है। भारती की इस पॉपुलैरिटी के पीछे सालों की मेहनत शामिल है। कॉमेडी क्वीन ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि लोगों ने उन्हें कई तरह से टारगेट किया है। उन्हें कई बार उनके शरीर को लेकर ट्रोल किया गया है, यहां तक कि इस मुकाम तक पहुंचने से पहले भी कई बार उनका मजाक बनाया गया है और लोग उन्हें अलग अलग नामों से पुकारते थे।
Bharti Singh: बॉडी शेमिंग को लेकर भारती ने कही यह बात, बोलीं-लोगों ने मोटी जैसे शब्दों से किया ट्रोल
[ad_2]
Source link