[ad_1]
हाइलाइट्स
अहमदाबाद टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया 450 पार.
नाथन लायन के हेल्मेट में लगी उमेश की गेंद.
नई दिल्ली. इन दिनों भारतीय फैंस बॉर्डर गावस्कर सीरीज में भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच क्लैश का लुत्फ उठा रहे हैं. सीरीज का चौथा टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है. टेस्ट क्रिकेट एक ऐसा फॉर्मेट है जहां बल्लेबाजों को अक्सर चोटें लगती नजर आती हैं. भारतीय बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा (Cheteshwar Pujara) के साथ ऑस्ट्रेलिया में देखने को मिला था. उस दौरान उन्होंने आग उगलती गेंदो को अपने शरीर पर झेला था.
ऐसा ही कुछ अहमदाबाद टेस्ट में देखने को मिला, जब उमेश यादव की एक तेंज गेंद ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लायन के हेल्मेट में जा लगी. जब बल्लेबाज इस तरह से तेज गेंद का शिकार होता है तब फिजियो तुरंत मैदान में बैटर का एक मिनी इंटरव्यू लेते हैं. ऐसे में बल्लेबाज से कुछ अजीबोगरीब सवाल किए जाते हैं. नाथन लायन के हेल्मेट में गेंद लगने के बाद उनके सर पर एक लाल निशान भी दिखाई दिया. जिसके बाद फिजियो ने उनसे बातचीत की.
कमेंटेटर्स ने बताया राज
नाथन लायन के चोटिल होने के बाद कमेंटेटर्स ने इस राज को खोला. उनके द्वारा बताया गया कि फिजियो बैटर से कुछ अजीब सवाल करते हैं. जैसे, आपने आज खाने में क्या खाया या फिर आज कौन सी तारीख है. खिलाड़ी के दिमाग को पढ़ने के लिए इस तरह के कुछ सवाल किए जाते हैं. इन सवालों से बैटर के दिमाग का अंदाजा लगाया जाता है.
ऑस्ट्रेलिया टीम इंडिया पर हुई हावी
पहली पारी में ही ऑस्ट्रेलिया की टीम ने भारत को बैकफुट पर ढकेल दिया है. ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा से 180 रन की विशालकाय पारी देखने को मिली. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिहाज से टीम इंडिया के लिए अहमदाबाद टेस्ट काफी अहम है. अब यह मुकाबला भारतीय बल्लेबाजी पर निर्भर हो चुका है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Nathan Lyon, Team india, Umesh yadav
FIRST PUBLISHED : March 10, 2023, 15:53 IST
[ad_2]
Source link