Home Breaking News OYO: सामने आई ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता की मौत की वजह, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बड़ा खुलासा

OYO: सामने आई ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता की मौत की वजह, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बड़ा खुलासा

0
OYO: सामने आई ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता की मौत की वजह, पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर का बड़ा खुलासा

[ad_1]

सांकेतिक तस्वीर

सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

हरियाणा के गुरुग्राम में ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल (65) की 20वीं मंजिल से गिरकर संदिग्ध हालत में मौत हो गई। रमेश अग्रवाल की 20वीं मंजिल से गिरने पर सभी हड्डियां टूट गई थीं। इसी वजह से उनकी मौत भी हई। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने इसका खुलासा किया है।

पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर सुधीर कुमार के अनुसार, उनके शरीर के लगभग सारी हड्डियां टूट गई थीं। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि इतनी ऊंचाई से गिरने के कारण उनकी सभी पसली टूट कर चकनाचूर हो गई थी। जांच करने के लिए उनके शरीर से सैंपल ले लिए गए है। रिपोर्ट के आने के बाद ही पूरी तरह से बताया जा सकेगा।

दूसरी ओर हादसे के बाद से ही पूरी सोसाइटी में मातम पसरा हुआ था। मामला हाई-प्रोफाइल होने के कारण मीडिया का सोसाइटी गेट पर ही जमावड़ा लग गया था। इसे देखते हुए सोसाइटी गेट पर ही सिक्योरिटी भी मुस्तैद कर दी गई थी। पीड़ित परिवार ने भी मीडिया व अन्य से दूरियां बना ली थीं। ऐसे में किसी को सोसाइटी के अंदर नहीं जाने दिया जा रहा था।

पिता के नीचे गिरने की परिवार को नहीं थी खबर

रमेश अग्रवाल के बीसवीं मंजिल से नीचे गिरने की खबर उनके परिवार को ही नहीं थी। जबकि घटना के समय रितेश के साथ ही परिवार के अन्य सदस्य भी फ्लैट में ही मौजूद थे।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here