Home Breaking News Umesh Pal Murder: फॉर्च्यूनर से अतीक का बेटा तो रोडवेज बस से फरार हुआ था गुड्डू मुस्लिम, दो देश में तलाशी जारी

Umesh Pal Murder: फॉर्च्यूनर से अतीक का बेटा तो रोडवेज बस से फरार हुआ था गुड्डू मुस्लिम, दो देश में तलाशी जारी

0
Umesh Pal Murder: फॉर्च्यूनर से अतीक का बेटा तो रोडवेज बस से फरार हुआ था गुड्डू मुस्लिम, दो देश में तलाशी जारी

[ad_1]

Prayagraj News :  उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।

Prayagraj News : उमेश पाल हत्याकांड का सीसीटीवी फुटेज।
– फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

प्रयागराज में राजूपाल हत्याकांड के गवाह उमेश पाल को गोलियों से भूनने वाले माफिया अतीक अहमद का बेटा असद फॉर्च्यूनर गाड़ी से भागा था। वहीं घटना के दौरान चारों तरफ बम बरसाने वाला शातिर अपराधी गुड्डू मुस्लिम मेरठ जाने वाली रोडवेज की बस पर सवार होकर फरार हुआ था। एसटीएफ दोनों की तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है।

एसटीएफ को शक है कि असद ने गुजरात या मुंबई में जाकर पनाह ली है। इसके दृष्टिगत दोनों राज्यों की पुलिस से संपर्क साधा जा रहा है। एसटीएफ की एक टीम को गुजरात भेजा जा चुका है। वहीं गुड्डू मुस्लिम की तलाश में पश्चिमी यूपी के इटावा से लेकर सहारनपुर तक चार टीमें छापेमारी कर रही हैं।

दरअसल, गुड्डू मुस्लिम ने अतीक अहमद के इशारे पर पश्चिमी उप्र के कुछ अपराधियों के लिए हत्याएं की हैं। इटावा में हुई एक हत्या में भी उसका नाम आया था। इसी वजह से एसटीएफ और प्रयागराज कमिश्नरेट की टीमें इटावा, मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर में उसे तलाश रही हैं।

यह भी पढ़ेंः ‘घर जाइए लल्लन जी, तूफान आने वाला है’: उमेश पाल की हत्या से पहले इंस्टाग्राम पर डाले गए थे अशरफ के वीडियो

यह भी पढ़ेंः Umesh Pal Murder Case: सीसीटीवी से खुलेगा राज, किसने-किसने की अशरफ से मुलाकात, SIT ने शुरू की जांच

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here