Home Sports टीम इंडिया के दुबले पतले खिलाड़ी से भूख नहीं होती बर्दास्त, कोहली का भांडा फोड़, विदेश में कर चुका है हंगामा

टीम इंडिया के दुबले पतले खिलाड़ी से भूख नहीं होती बर्दास्त, कोहली का भांडा फोड़, विदेश में कर चुका है हंगामा

0
टीम इंडिया के दुबले पतले खिलाड़ी से भूख नहीं होती बर्दास्त, कोहली का भांडा फोड़, विदेश में कर चुका है हंगामा

[ad_1]

हाइलाइट्स

विराट कोहली ने शो के दौरान खोली थी टीम इंडिया के गेंदबाज की पोल
भूख बर्दास्त नहीं कर पाता है भारतीय टीम का अनुभवी गेंदबाज

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ी मैदान पर जितने आक्रामक नजर आते हैं. मैच के बाद उतनी ही ज्यादा मौज मस्ती करते नजर आते हैं. भारतीय टीम के अंदर क्या चलता है इसको लेकर पूर्व कप्तान विराट कोहली ने कई बार भांडा फोड़ किया है. कई मजेदार किस्से उनकी वजह से भारतीय टीम के फैंस को सुनने और जानने को मिले हैं. विराट कोहली ने एक शो के दौरान बताया था कि उनके एक साथी जो बेहद दुबले पतले हैं लेकिन खाना खाने के मामले में बेहद रूचि रखते हैं.

विराट कोहली को भारतीय टीम के सबसे फिट खिलाड़ी के तौर पर देखा जाता है. खाने पीने पर उनका पूरा कंट्रोल है और डाइट को अच्छे से ध्यान रखते हैं. टीम इंडिया में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनको खाने पीने का काफी शौक है. इस लिस्ट में टीम के तेज गेंदबाज का नाम भी आता है. विराट कोहली ने एक शो के दौरान जब सवाल पूछा गया कि भारतीय टीम में सबसे ज्यादा कौन खाता है तो जवाब में नाम का खुलासा किया.

दुबला-पतला खिलाड़ी है खाने का प्रेमी

विराट कोहली ने बताया था कि टीम के तेज गेंदबाज ईशांत को खाना बड़ा पसंद हैं. वो एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो भूख बर्दास्त नहीं कर पाते हैं. उनको अगर भूख लग गई तो फिर खाना चाहिए. ईशांत शर्मा खाना जमकर खाते हैं लेकिन शरीर फिर भी स्लीम ही रहता है.

विदेशी दौरे पर भड़के थे

साल 2014 में भारतीय टीम जब ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर थी तो ईशांत शर्मा ने गुस्से में लंच नहीं किया था. खाने को लेकर काफी ज्यादा बवाल हुआ था और मनचाहा खाना ना मिलने पर वह भड़क गए थे. ब्रिस्बेन में खेले गए टेस्ट के तीसरे दिन लंच में ईशांत ने शाकाहारी खाने की व्यवस्था नहीं होने पर गुस्सा दिखाया था. वह इस कदर नाराज हुए कि वहां से बिना खाना खाए ही चले गए।

Tags: Ishant Sharma, Virat Kohli

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here