Home Sports वीरेंद्र सहवाग को ‘बीरबल’ कहकर क्यों बुलाते थे सचिन तेंदुलकर? इरफान ने किया खुलासा, आरपी ने कही मजेदार बात

वीरेंद्र सहवाग को ‘बीरबल’ कहकर क्यों बुलाते थे सचिन तेंदुलकर? इरफान ने किया खुलासा, आरपी ने कही मजेदार बात

0
वीरेंद्र सहवाग को ‘बीरबल’ कहकर क्यों बुलाते थे सचिन तेंदुलकर? इरफान ने किया खुलासा, आरपी ने कही मजेदार बात

[ad_1]

हाइलाइट्स

वीरेंद्र सहवाग को बीरबल कहकर बुलाते थे सचिन तेंदुलकर.
इरफान पठान और आरपी सिंह ने सुनाया मजेदार किस्सा.

नई दिल्ली: भारतीय टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका कोई न कोई निक नेम है. जैसे शिखर धवन का गब्बर, विराट कोहली का चीकू, धोनी का माही, सौरव गांगुली को दादा, वीरेंद्र सहवाग को वीरू कहकर बुलाया करते थे. लेकिन क्या आप जानते हैं वीरेंद्र सहवाग का एक और भी नाम था. उन्हें सचिन तेंदुलकर ‘बीरबल’ कहकर बुलाया करते थे. इसका खुलासा इरफान पठान ने किया.

दरअसल, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान और आरपी सिंह एक साथ क्रिकेटर डायरीज के एक इंटरव्यू में शामिल हुए थे. इस दौरान इरफान पठान ने खुलासा किया कि सचिन उन्हें बीरबल कहकर बुलाया करते थे. आरपी सिंह ने 2007 विश्व कप फाइनल के बारे में बात करते हुए कहा,” हमें विश्वास था कि हम वर्ल्ड कप फाइनल जरूर जीतेंगे. हम पूरी विश्वास के साथ मैदान में उतरे थे. सहवाग ने इस दौरान मजे लेते हुए कहा कि विश्वास कैसे नहीं होगा जब सहवाग जैसा खिलाड़ी मैदान में आपको पानी पिला रहा हो.”

ऑलराउंडर की वाइफ हो चुकी हैं यौन उत्पीड़न का शिकार, गैलरी में कर दी थी युवक की पिटाई, मचा बवाल

इरफान पठान ने इस दौरान बताया कि सहवाग को सचिन तेंदुलकर ‘बीरबल’ कहा करते थे. क्योंकि सहवाग बिल्कुल बीरबल की तरह सोचते थे. आरपी ने कहा कि ऐसा कभी नहीं होता था जब सहवाग डगआउट से कमेंट नहीं किया करते थे. वह हमेशा हमारी खिंचाई करते थे.

विराट कोहली ने बिना बैटिंग किए हासिल की उपलब्धि, निशाने पर राहुल द्रविड़ का रिकॉर्ड, दिग्गज भी छूटे पीछे

फाइनल में नहीं खेले थे सहवाग
बता दें कि विश्व कप 2007 के फाइनल में वीरेंद्र सहवाग नहीं खेले थे. वह चोटिल थे. उन्होंने बताया कि वह अपनी चोट पर लगातर बर्फ घिस रहे थे, इंजेक्शन ले रहे थे. लेकिन इसके बावजूद लेकिन उनका दर्द नहीं गया.

Tags: Irfan pathan, RP singh, Sachin tendulkar, T20 World Cup 2007, Virender sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here