[ad_1]
10:17 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: भारत को पहला झटका
भारत को 74 के स्कोर पर पहला झटका लगा। मैथ्यू कुह्नेमैन ने रोहित को अपनी जाल में फंसाया। उन्होंने शॉर्ट और आउटसाइड ऑफ बॉल पिच कराया और रोहित ने सीधे उस गेंद को कवर पॉइंट पर खेला। लाबुशेन ने आसान कैच लपका। रोहित 58 गेंदों में 35 रन बना सके। अपनी पारी में उन्होंने तीन चौके और एक छक्का लगाया। फिलहाल शुभमन गिल और चेतेश्वर पुजारा क्रीज पर हैं।
10:15 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: भारत का स्कोर 70 रन के पार
भारत ने बिना कोई विकेट गंवाए 70 से ज्यादा रन बना लिए हैं। फिलहाल शुभमन गिल 37 रन और रोहित शर्मा 34 रन बनाकर क्रीज पर हैं।
09:38 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। रोहित शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं। दोनों बड़ी साझेदारी करना चाहेंगे और भारत की वापसी कराना चाहेंगे। रोहित और शुभमन ने 40+ रन जोड़ लिए हैं। ऑस्ट्रेलिया ने दिन के शुरुआत में ही स्पिन अटैक लगा दिया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ नाथन लियोन से लगातार गेंदबाजी करा रहे हैं।
08:24 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: अश्विन के नाम कीर्तिमान
अश्विन ने इस पारी में कुल छह विकेट झटके। 32वीं बार उन्होंने टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए हैं। वहीं, भारतीय जमीन पर 26वीं बार उन्होंने ऐसा किया। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सातवीं बार अश्विन ने टेस्ट में पारी में पांच विकेट लिए हैं। वह अब तक कंगारुओं के खिलाफ टेस्ट में 113 विकेट ले चुके हैं। अश्विन के अलावा शमी को दो विकेट मिले। वहीं, अक्षर-जडेजा को एक-एक विकेट मिला।
08:23 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: मर्फी और लियोन ने 70 रन की साझेदारी की
इसके बाद ऑस्ट्रेलिया को 387 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने मिचेल स्टार्क को शॉर्ट लेग पर श्रेयस अय्यर के हाथों कैच कराया। स्टार्क छह रन बना सके। चायकाल तक ऑस्ट्रेलिया ने सात विकेट गंवाकर 409 रन बनाए थे। चायकाल के बाद पहले ही ओवर में अक्षर पटेल ने उस्मान ख्वाजा को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। वह 422 गेंदों में 180 रन बना सके। इसके बाद नाथन लियोन और टॉड मर्फी ने नौवें विकेट के लिए 70 रन की साझेदारी निभाई। अश्विन ने मर्फी (41) को एल्बीडब्ल्यू और फिर लियोन (34) को कोहली के हाथों कैच करा ऑस्ट्रेलियाई पारी को 480 रन पर खत्म कर दिया।
08:23 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: कैमरन ग्रीन ने जड़ा शतक
शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने चार विकेट पर 255 रन से आगे खेलना शुरू किया। तब उस्मान ख्वाजा और कैमरन ग्रीन क्रीज पर मौजूद थे। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 208 रन की साझेदारी निभाई। आउट होने से पहले कैमरन ग्रीन ने टेस्ट करियर का अपना पहला शतक जड़ा। वह 170 गेंदों में 114 रन बनाकर आउट हुए। अश्विन ने ग्रीन को विकेटकीपर केएस भरत के हाथों कैच कराया। इसी ओवर में अश्विन ने एलेक्स कैरी को भी पवेलियन भेजा। कैरी खाता भी नहीं खोल सके।
08:22 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: पहले दिन क्या हुआ था?
अहमदाबाद की सपाट पिच पर ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले विकेट के लिए हेड और ख्वाजा ने 61 रन जोड़े। इसके बाद हेड (32) और लाबुशेन (3) आउट हुए, लेकिन स्मिथ ने ख्वाजा के साथ बड़ी साझेदारी कर ऑस्ट्रेलिया को बेहतर स्थिति में पहुंचाया। स्मिथ (38) अर्धशतक नहीं लगा पाए और उनके बाद आए पीटर हैंड्सकॉम्ब (17) भी छोटे स्कोर पर पवेलियन लौट गए। हालांकि, इसके बाद पहले दिन ग्रीन और ख्वाजा ने कोई विकेट नहीं गिरने दिया। इस बीच ख्वाजा ने अपना शतक भी पूरा किया।
08:21 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: बड़ा स्कोर करना चाहेगी टीम इंडिया
टीम इंडिया अभी ऑस्ट्रेलिया से 444 रन पीछे है। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी 480 रन पर समाप्त हुई थी। उस्मान ख्वाजा ने 180 रन, कैमरन ग्रीन ने 114 रन और टॉड मर्फी ने 41 रन की पारी खेली थी। भारत की ओर से रविचंद्रन अश्विन ने छह विकेट झटके थे। तीसरे दिन भारतीय टीम रोहित-शुभमन द्वारा मिली अच्छी शुरुआत को बड़े स्कोर में तब्दील करना चाहेगी।
08:19 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live: रोहित-शुभमन नाबाद
दूसरे दिन के खेल के समाप्त होने तक भारत ने अपनी पहली पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 36 रन बना लिए हैं। भारतीय टीम को शुक्रवार को 10 ओवर बैटिंग करनी पड़ी। फिलहाल कप्तान रोहित शर्मा 33 गेंदों में 17 रन और शुभमन गिल 27 गेंदों में 18 रन बनाकर नाबाद हैं।
08:08 AM, 11-Mar-2023
IND vs AUS Live Score: 74 पर भारत को पहला झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए रोहित, कुह्नेमैन ने भेजा पवेलियन
नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जा रहा है। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 480 रन बनाए। जवाब में भारत की पहली पारी जारी है। आज तीसरे दिन का खेल जारी है।
[ad_2]
Source link