[ad_1]

OYO Founder Father Died
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गुरुग्राम के ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल की शुक्रवार को दोपहर करीब एक बजे अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने आत्महत्या का अंदेशा जताते हुए पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है।
रमेश अग्रवाल डीएलएफ फेज-4 स्थित द क्रेस्ट कंडोमिनियम में अपनी पत्नी के साथ रहते थे। पुलिस उपायुक्त (पूर्व) वीरेंद्र विज कहते हैं कि पुलिस को शुक्रवार को सूचना मिली कि एक व्यक्ति की 20वीं मंजिल से गिरने से मौत हो गई है।
मृतक की पहचान ओयो के संस्थापक रितेश अग्रवाल के पिता रमेश अग्रवाल के रूप में हुई। हादसे के वक्त रितेश अग्रवाल, उनकी मां और उनकी नव विवाहित पत्नी गीतांशा फ्लैट में ही मौजूद थे। रितेश अग्रवाल की अभी सात मार्च 2023 को गीतांशा सूद से शादी हुई थी।
बताया गया है कि रितेश अग्रवाल अपने पिता के साथ इस अपार्टमेंट में नहीं रहते थे। रितेश अग्रवाल का परिवार मूल रूप से उड़ीसा के रयागदा का रहने वाला है। यहां पर उनके पिता रमेश अग्रवाल सिम कार्ड बेचने की छोटी सी दुकान चलाया करते थे। बीती सात मार्च को रितेश अग्रवाल की शादी में देश-दुनिया की दिग्गज हस्तियां शामिल हुई थीं।
[ad_2]
Source link