[ad_1]

प्रवर्तन निदेशालय।
– फोटो : ANI
विस्तार
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि लालू प्रसाद व उनके परिवार के विभिन्न परिसरों में छापेमारी के दौरान एक करोड़ रुपये की बेहिसाब नकदी जब्त की गई है। ईडी ने यह भी बताया कि छापेमारी के दौरान 600 करोड़ रुपये की अपराध से अर्जित की गई संपत्ति (Proceeds of Crime) का पता चला है। बता दें कि ईडी पूर्व रेल मंत्री लालू प्रसाद के परिवार और उनके सहयोगियों के खिलाफ नौकरी के बदले जमीन मामले से संबंधित मनी लाउंड्रिंग के आरोपों की जांच कर रही है। ईडी ने शुक्रवार को दिल्ली में लालू प्रसाद के बेटे और बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव सहित उनके परिवार के अन्य सदस्यों से जुड़े कई स्थानों पर छापेमारी शुरू की थी।
क्या है अपराध से अर्जित आय (Proceeds of Crime)
मनी लाउंड्रिंग कानून (PMLA) के तहत अपराध से अर्जित आय यानी Proceeds of Crime का मतलब किसी व्यक्ति की ओर से संज्ञेय आपराधिक गतिविधि में संलिप्त होकर अर्जित की गई संपत्ति से है।
[ad_2]
Source link