Home Breaking News SVB Crisis: ,एसवीबी की तालाबंदी पर बोले ट्विटर सीईओ एलन मस्क- बैंक के अधिग्रहण के लिए मेरे विकल्प खुले

SVB Crisis: ,एसवीबी की तालाबंदी पर बोले ट्विटर सीईओ एलन मस्क- बैंक के अधिग्रहण के लिए मेरे विकल्प खुले

0
SVB Crisis: ,एसवीबी की तालाबंदी पर बोले ट्विटर सीईओ एलन मस्क- बैंक के अधिग्रहण के लिए मेरे विकल्प खुले

[ad_1]

Twitter CEO Elon Musk

Twitter CEO Elon Musk
– फोटो : ANI

विस्तार

ट्विटर सीईओ एलन मस्क ने कहा कि उन्होंने दिवालिया हुए सिलिकॉन वैली बैंक को खरीदने के लिए अपने विकल्प खुले रखे हैं। वे इसे एक डिजिटल बैंक बनाना चाहते हैं। 

मस्क ने यह ट्वीट कैलिफोर्निया के बैंकिंग नियामक की ओर से एसवीबी बैंक को बंद करने के फैसले के बाद किया। बता दें कि एसवीबी बैंक की निवेशकों को जोड़कर कर रखने की दो दिनों की तमाम कोशिशें उस वक्त नाकाफी साबित हुई जब बैंक के शेयरों में बिकवाली के कारण 60 प्रतिशत से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

इसके बाद शेयरों की खरीद बिक्री को रोक दिया गया और बैंकिंग नियामक ने इसके तालाबंदी की घोषणा कर दी। बैंक के नकदी संकट से जूझने की खबरों के बीच इसके निवेशक लगातार अपना पैसा बाहर निकाल रहे थे। शुक्रवार को रेजर के सीईओ और सहसंस्थापक मिन लियांग टैन ने ट्विट कर कहा था कि ट्विटर को एसवीबी को खरीदकर इसे डिजिटल बैंक बनाना चाहिए। उसका जवाब देते हुए मस्क ने कहा मै इस विचार से सहमत हूं और मेरे विकल्प खुले हुए हैं। 

10 मार्च को अमेरिकी नियामकों ने बैंक को बंद कर दिया और उसकी संपत्ति जब्त कर ली गई। सिलिकॉन वैली बैंक अमेरिका में सबसे प्रमुख उधारदाताओं में से एक है। यह बैंक स्टार्टअप के वित्तपोषण में माहिर है और 2022 के अंत में संपत्ति के हिसाब से अमेरिका का 16वां सबसे बड़ा बैंक बन गया था।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here