[ad_1]
भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अहमदाबाद टेस्ट में विराट कोहली के 186 रन की दमदार पारी की बदौलत बढ़त बनाई. मैच के चौथे दिन उनके टेस्ट शतक का इंतजार खत्म हुआ और भारत ने 91 रन की बढ़त के साथ पहली पारी में 571 रन बनाए. ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में 480 रन बनाए थे और अब दूसरी पारी में वो मैच बचाने के लिए उतरेगा. मैच के चौथे दिन आखिरी सेशन में कंगारू टीम अपने 11वें नंबर के बल्लेबाज को पारी की शुरुआत करने के लिए भेजने को मजबूर हुई.
[ad_2]
Source link