Home Sports यो यो टेस्ट के बाद सभी मुस्कुराए, वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, चहल ‘चहके’

यो यो टेस्ट के बाद सभी मुस्कुराए, वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, चहल ‘चहके’

0
यो यो टेस्ट के बाद सभी मुस्कुराए, वनडे सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए गुड न्यूज, चहल ‘चहके’

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया पहला वनडे 17 मार्च को
युजवेंद्र चहल ने पास किया यो यो टेस्ट
3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS) की क्रिकेट टीमें टेस्ट सीरीज के बाद 3 मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ेंगी. सीरीज का पहला वनडे मैच 17 मार्च को खेला जाएगा. वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम के कुछ खिलाड़ियों का बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में फिटनेस टेस्ट हुआ. अनुभवी लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) ने यो यो (YO-YO Test) टेस्ट पास करने के बाद टीम के खिलाड़ियों संग फोटो शेयर कर खुशी जाहिर की. इस तस्वीर में सभी खिलाड़ियों के चेहरों पर फिटनेस टेस्ट पास करने की खुशी साफ दिखाई दे रही है.

युजवेंद्र चहल ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पेज पर जो फोटो शेयर किया है उसमें उनके साथ पेसर उमरान मलिक, संजू सैमसन, अर्शदीप सिंह और दीपक चाहर सहित और भी कई खिलाड़ी नजर आ रहे हैं. चहल ने फोटो का कैप्शन लिखा, ‘यो यो टेस्ट के बाद सभी मुस्कुराए.’ वनडे सीरीज के लिए युजवेंद्र चहल और उमरान मलिक टीम इंडिया से जुड़ेंगे. वनडे में दोनों खिलाड़ियों से काफी उम्मीदें होंगी.

यह भी पढ़ें:युवराज या धोनी नहीं? कौन है आईपीएल में सबसे लंबा सिक्स जड़ने वाला भारतीय, नाम सुनकर रह जाएंगे हैरान

प्रदर्शन और अफेयर साथ-साथ, 2 लड़कियों के साथ जुड़ चुका है नाम, अब किस एक्ट्रेस पर आया ओपनर का दिल?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3 मैचों की वनडे सीरीज का शेड्यूल
टीम इंडिया में फिटनेस का नया पैमाना यो यो टेस्ट बन गया है. पिछले कई वर्षों से भारतीय टीम इसके जरिए खिलाड़ियों के फिटनेस को परखती है. यो यो टेस्ट पास करने के बाद ही खिलाड़ियों के खेलने को लेकर फैसला होता है. सीरीज का पहला वनडे मैच 17 मार्च को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा जबकि दूसरा वनडे 19 मार्च को विशाखापत्तनम में जबकि तीसरा और आखिरी वनडे 22 मार्च को चेन्नई में खेला जाएगा.

yuzvendra chahal, umran malik, deepak chahar, arshdeep singh, india vs australia, ind vs aus odi series, india vs australia 3 match odi, ind vs aus odi, spinner yuzvendra chahal, pacer umran malik, fast bowler arshdeep singh, yuzvendra chahal yo yo test, yuzvendra chahal vs australia odi, team india yo yo test, युजवेंद्र चहल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे सीरीज, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय वनडे स्क्वॉड
विराट कोहली, रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, केएल राहुल, ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मोहम्मद शमी.

Tags: Arshdeep Singh, IND vs AUS, India vs Australia, Umran Malik, Yuzvendra Chahal

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here