[ad_1]
हाइलाइट्स
अश्विन ने तोड़ा कुंबले का रिकॉर्ड
कुंबले ने ट्वीट कर कही खास बात
नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच चौथा टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है. दूसरे दिन के खेल में रविचंद्रन अश्विन ने इतिहास रच दिया. दरअसल, अश्विन ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज अनिल कुंबले को पीछे छोड़ दिया है. अश्विन ने चौथे टेस्ट मैच की पहली पारी में कुल 6 विकेट अपने नाम किए. अश्विन के इस शानदार रिकॉर्ड के बाद अनिल कुंबले ने इसपर अपना रिएक्शन दिया है.
अनिल कुंबले ने अपने ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा “बहुत अच्छी गेंदबाजी अश्विन क्लास!” कुंबले ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के 20 मैचों में 111 विकेट अपने नाम किए थे. तो वहीं अश्विन ने 22 में 111 विकेट अपने नाम करने की उपलब्धि हासिल कर ली है. हालांकि इस ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के लायन नाथन है. उन्होंने अभी तक 115 विकेट लिए हैं.
भारत में आकर ठोका शतक, पैसों की लालच ने बना दिया क्रिमिनल, खानी पड़ी जेल की हवा

अश्विन ने झटके 6 विकेट
अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे टेस्ट की पहली इनिंग में 6 विकेट लिए. उन्होंने पहला विकेट ट्रेविस हेड के रूप में लिया. इसके बाद उन्होंने शतक झड़ने वाले खिलाड़ी कैमरन ग्रीन को चलता किया. इसके अलावा उन्होंने एलेक्स कैरी, मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और टॉड मर्फी का भी विकेट चटकाया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Anil Kumble, Border Gavaskar Trophy, R ashwin, Team india
FIRST PUBLISHED : March 12, 2023, 16:16 IST
[ad_2]
Source link