Home Sports सौरव गांगुली को आउट मत करना, बस पसलियां तोड़ दो, पाकिस्‍तान के पेसर को मैच से पहले मिला था ऑर्डर

सौरव गांगुली को आउट मत करना, बस पसलियां तोड़ दो, पाकिस्‍तान के पेसर को मैच से पहले मिला था ऑर्डर

0
सौरव गांगुली को आउट मत करना, बस पसलियां तोड़ दो, पाकिस्‍तान के पेसर को मैच से पहले मिला था ऑर्डर

[ad_1]

हाइलाइट्स

शोएब अख्‍तर ने वीरेंद्र सहवाग के सामने किया खुलासा
मैच में गांगुली को चोट लगने के बाद छोड़ना पड़ा था मैदान

नई दिल्‍ली. राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर को लगातार गेंदों पर बोल्‍ड करना शोएब अख्‍तर के करियर का एक बड़ा टर्निंग प्‍वाइंट था. इसके बाद भी कई मौकों पर खतरनाक पेसर ने टीम इंडिया के बैटर को परेशान किया. हालांकि, वीरेंद्र सहवाग, सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली ने शोएब अख्‍तर की खूब पिटाई भी की है. एक मैच में शोएब अख्‍तर ने ऐसी गेंद फेंकी जो सीधे सौरव गांगुली की पसली पर जाकर लगी. दर्द से कराहते गांगुली को बैटिंग छोड़ मैदान से बाहर जाना पड़ा था. ये हादसा इत्‍तेफाकन नहीं हुआ था, बल्कि एक सोची समझी साजिश थी, जिसकी प्‍लानिंग मैच से एक रोज पहले की गई थी. खुद शोएब अख्‍तर ने इस बाद का खुलासा किया था.

भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में मोहाली में वनडे मैच खेला गया था. इस मुकाबले के बारे में शोएब अख्‍तर ने वीरेंद्र सहवाग से स्टार स्पोर्ट्स के एक शो में बात की. शोएब ने कहा, मैं हमेशा ही बैटर के सिर और पसलियों पर टारगेट करता था. मोहाली वनडे में मैंने ऐसा कुछ ज्‍यादा ही किया. मैच शुरू होने से पहले मुझे पता था कि सौरव गांगुली को गेंद कहां पर मारनी है. रावलपिंडी एक्‍सप्रेस के नाम से मशहूर शोएब अख्‍तर ने कहा, मैच से एक दिन पहले टीम मीटिंग हो रही थी. इसमें सीनियर प्‍लेयर्स ने मुझसे कहा कि तुम्‍हें भारतीय बल्‍लेबाजों के शरीर पर अटैक करना है. इसलिए तुम्‍हारी गेंदें फुल लेंथ नहीं बल्कि शॉर्ट पिच होंगी.

‘तुम बस मारो, आउट करना हम पर छोड़ दो’
शोएब अख्‍तर ने कहा, जब मुझे यह ऑर्डर मिला तो मैंने पूछा कि क्‍या मुझे उन्‍हें आउट नहीं करना है. इसके जवाब में मुझसे कहा गया कि तुम्हारे पास बहुत पेस है इसलिए तुम्‍हें सिर्फ बैटर को मारना है. उन्‍हें आउट कैसे करना है, यह हम पर छोड़ दो. शो में मौजूद वीरेंद्र सहवाग ने यह सुनने के बाद कहा कि मुझे पूरा भरोसा है कि सौरव गांगुली इस इंटरव्यू को जरूर देख रहे होंगे. तब शोएब अख्‍तर ने कहा कि मैं गांगुली को पहले ही बता चुका हूं कि उस मैच में हमारा इरादा तुम्हें आउट करना नहीं था. हमें बस तुम्हारी पसलियों पर ही अटैक करना था.

टीम इंडिया का गेंदबाज भूल गया था बॉलिंग, मार पड़ी तो आया होश, बन गया फ‍िर से स्विंग का सुल्‍तान

गीता नहीं, ये 2 एक्ट्रेस हैं भज्जी की पसंद, एक के फ‍िगर पर तो छिड़कते हैं जान

टीम इंडिया को मिली थी हार
मोहाली में खेले गए इस वनडे में टीम इंडिया पहले बैटिंग करते हुए 196 रन पर ही सिमट गई थी. सौरव गांगुली ने सबसे ज्यादा 57 रन बनाए थे. वीरेंद्र सहवाग सातवें नंबर पर बैटिंग करने उतरे और महज एक रन बनाकर आउट हो गए थे. सकलैन मुश्ताक ने तीन और शोएब अख्तर ने दो विकेट लिए थे. पाकिस्तान ने 42 ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया था. एजाज अहमद ने नाबाद 89 और इंजमाम उल हक ने नाबाद 63 रन बनाए थे.

Tags: India Vs Pakistan, Saurav ganguly, Shoaib Akhtar, Virendra sahwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here