Home Breaking News Amit Shah in Hyderabad: ‘वॉशिंग पाउडर निरमा’ का पोस्टर लगाकर हैदराबाद में अमित शाह का क्यों हुआ स्वागत? समझें

Amit Shah in Hyderabad: ‘वॉशिंग पाउडर निरमा’ का पोस्टर लगाकर हैदराबाद में अमित शाह का क्यों हुआ स्वागत? समझें

0
Amit Shah in Hyderabad: ‘वॉशिंग पाउडर निरमा’ का पोस्टर लगाकर हैदराबाद में अमित शाह का क्यों हुआ स्वागत? समझें

[ad_1]

पहली फोटो में अमित शाह सीआईएसएफ की परेड में सलामी ले रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो हैदराबाद में लगाए गए व

पहली फोटो में अमित शाह सीआईएसएफ की परेड में सलामी ले रहे हैं, जबकि दूसरी फोटो हैदराबाद में लगाए गए व
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार रात हैदराबाद पहुंचे। यहां उन्होंने हकीमपेट में राष्ट्रीय औद्योगिक सुरक्षा अकादमी (NISA) में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) के 54वें स्थापना दिवस परेड में शिरकत की। इस बीच, हैदराबाद में जगह-जगह ‘वॉशिंग पाउडर निरमा’ का पोस्टर लगाकर बीआरएस नेताओं ने भाजपा और अमित शाह पर निशाना साधा है। इस पोस्टर को लेकर खूब चर्चा हो रही है। 

निरमा के इस पोस्टर में भाजपा के उन आठ नेताओं की तस्वीर लगाई गई है, जो कभी दूसरे दलों में हुआ करते थे। इसके नीचे वेलकम टू अमित शाह यानी अमित शाह का स्वागत है भी लिखा हुआ है। तेलंगाना की सत्ताधारी पार्टी बीआरएस के नेताओं का कहना है कि विपक्ष में रहते हुए जिन लोगों पर भाजपा आरोप लगाती थी, वो जैसे ही उनकी पार्टी में शामिल होते हैं साफ-सुथरे और बेदाग हो जाते हैं। भाजपा विपक्ष के नेताओं को ईडी, सीबीआई व अन्य एजेंसियों के जरिए डराने का काम करती है। बता दें कि बीआरएस विधायक और तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव की बेटी के. कविता दिल्ली के शराब घोटाले में फंसी हुईं हैं। के. कविता ने शनिवार को ही जांच एजेंसी ने लंबी पूछताछ की। 

 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here