Home Breaking News Satish Kaushik Death: आपत्तिजनक दवाइयां… शराब का सेवन, सतीश कौशिक की मौत मामले में अनसुलझे हैं ये सवाल

Satish Kaushik Death: आपत्तिजनक दवाइयां… शराब का सेवन, सतीश कौशिक की मौत मामले में अनसुलझे हैं ये सवाल

0
Satish Kaushik Death: आपत्तिजनक दवाइयां… शराब का सेवन, सतीश कौशिक की मौत मामले में अनसुलझे हैं ये सवाल

[ad_1]

Satish Kaushik

Satish Kaushik
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली पुलिस को अभिनेता व निर्देशक सतीश कौशिक की मौत मामले में शुरुआती पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिल गई है। सूत्रों का कहना है कि रिपोर्ट के हिसाब से उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है, फिलहाल विसरा रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। इससे पता चल पाएगा कि सतीश ने हार्ट अटैक से पहले क्या-क्या खाया पीया था। 

इसके अलावा उन्होंने किसी दवा का तो सेवन नहीं किया था, इसकी वजह से उनकी तबीयत बिगड़ी। जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बिजवासन के जिस फार्महाउस पर सतीश पार्टी में शामिल हुए थे, वहां से कुछ आपत्तिजनक दवाइयां भी मिली हैं। 

इनका सतीश से कोई संबंध है या नहीं, इसकी जांच की जा रही है। अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त के नेतृत्व में एक टीम ने शनिवार को बिजवासन स्थित फार्महाउस की छानबीन की। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच कर रही है।

दोस्त विकास की पार्टी में शामिल हुए थे सतीश

पुलिस सूत्रों का कहना है कि मुंबई से दिल्ली आने के बाद सतीश कौशिक दोस्त विकास मालू की पार्टी में शामिल हुए थे। यहीं पर उनकी तबीयत बिगड़ी। अस्पताल में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने डीडीयू अस्पताल में मेडिकल बोर्ड द्वारा सतीश का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार के हवाले कर दिया। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here