[ad_1]
07:09 PM, 12-Mar-2023
UPW vs MI Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग-11
मुंबई इंडियंस: यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), हीली मैथ्यूज, नताली सीवर-ब्रंट, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), धारा गुज्जर, अमेलिया केर, इस्सी वोंग, अमनजोत कौर, हुमैरा काजी, जिंतिमनी कलिता, सायका इशाक।
यूपी वारियर्स: देविका वैद्य, एलिसा हीली (कप्तान/विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, किरण नवगिरे, ताहलिया मैक्ग्रा, दीप्ति शर्मा, सिमरन शेख, सोफी एक्लेस्टोन, शबनम इस्माइल, अंजलि सरवानी, राजेश्वरी गायकवाड़।
07:02 PM, 12-Mar-2023
UPW vs MI Live Score: मुंबई इंडियंस की टीम करेगी गेंदबाजी
यूपी वॉरियर्स की टीम ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। यूपी ने प्लेइंग-11 में एक बदलाव किया। अनफिट होने के कारण ग्रेस हैरिस इस मैच में नहीं खेल रही हैं। उनके स्थान पर शबनम इस्माइल को मौका मिला है। मुंबई ने एक बदलाव किया। पूजा वस्त्राकर इस मैच से बाहर हो गई हैं। उनके स्थान पर धारा गुज्जर को शामिल किया गया है।
06:44 PM, 12-Mar-2023
UPW vs MI Live Score: यूपी वॉरियर्स ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीता, पहले बल्लेबाजी का किया फैसला
नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। महिला प्रीमियर लीग का 10वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। मुंबई और यूपी में पहली बार इस टूर्नामेंट में भिड़ंत होगी। मुंबई ने इससे पहले अपने तीनों मैच जीते हैं और वह अंक तालिका में शीर्ष पर है। दूसरी ओर, यूपी वॉरियर्स को तीन में दो मैचों में जीत मिली है। वह तीसरे पायदान पर है।
[ad_2]
Source link