Home Breaking News West Bengal: टीएमसी बोली-भाजपा नेताओं के खिलाफ भी करनी चाहिए सीबीआई को जांच, BJP ने ऐसे दिया जवाब

West Bengal: टीएमसी बोली-भाजपा नेताओं के खिलाफ भी करनी चाहिए सीबीआई को जांच, BJP ने ऐसे दिया जवाब

0
West Bengal: टीएमसी बोली-भाजपा नेताओं के खिलाफ भी करनी चाहिए सीबीआई को जांच, BJP ने ऐसे दिया जवाब

[ad_1]

टीएमसी नेता कुणाल घोष (फाइल फोटो)

टीएमसी नेता कुणाल घोष (फाइल फोटो)
– फोटो : ANI

विस्तार

तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने रविवार को केंद्र और भाजपा पर निशाना साधा है। टीएमसी के महासचिव और प्रवक्ता कुणाल घोष ने इस दौरान मांग की कि स्कूल सेवा आयोग (एसएससी) नौकरी घोटाले की निष्पक्ष जांच के लिए पश्चिम बंगाल विधानसभा में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष दिलीप घोष को भी केंद्रिय एजेंसियों की जांच के दायरे में लाना चाहिए। वहीं, भाजपा ने इसका विरोध किया है। भाजपा ने कहा कि टीएमसी डर रही है क्योंकि भर्ती घोटाले में हर दिन उसके और नेताओं की मिलीभगत सामने आ रही है।

क्या बोले टीएमसी के प्रवक्ता?

तृणमूल कांग्रेस के प्रदेश महासचिव एवं प्रवक्ता कुणाल घोष ने कहा कि सुवेंदु अधिकारी जब टीएमसी के साथ थे, तो उन्होंने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में ग्रुप डी के कर्मचारियों के तौर पर 100 से अधिक व्यक्तियों को नौकरी देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी। उन्होंने यह भी दावा किया कि उनमें से कई की उच्च न्यायालय के आदेश पर छंटनी हो चुकी है।

टीएमसी के प्रवक्ता ने इस दौरान दावा किया कि दिलीप घोष की जमीन का सौदा एसएससी घोटाले के आरोपी प्रसन्ना रॉय के आवास से मिला था, जो इस समय सीबीआई की हिरासत में हैं और इसलिए भाजपा के पूर्व प्रदेश प्रमुख से भी पूछताछ की जानी चाहिए।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here