[ad_1]
हॉलीवुड के सबसे प्रतिष्ठित पुरस्कार समारोह में से एक ऑस्कर के टेलीकास्ट होने में अब बहुत ही कम समय बचा है। 95वें अकादमी पुरस्कार अब कुछ ही घंटों में शुरू होंगे और जैसे-जैसे इसका समय पास आता जा रहा है, वैसे-वैसे देश-दुनिया के फैंस के दिलों की धड़कनें भी तेज होती जा रही हैं। अमेरिका के लॉस एंजेलिस में जल्द ही सितारों का मेला लगने वाला है, जिसे देखने के लिए हमारे देश के दर्शक भी उत्सुक हैं। इस बार का ऑस्कर भारत के लिए भी बेहद खास है क्योंकि दक्षिण भारतीय ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘आरआरआर’ भी ऑस्कर की रेस में शामिल है। ऐसे में सभी भारतीय इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लेकिन सवाल उठता है कि आखिर अमेरिका में होने वाले इस अवॉर्ड समारोह को हम भारत में बैठे हुए लाइव कैसे, कब और कहां देख सकते हैं?? तो चलिए बताते हैं…
हॉलीवुड के साथ-साथ दुनिया भर में फैले सिनेप्रेमी 95वें अकादमी पुरस्कारों की तैयारी कर रहे हैं। जहां फैंस अभी भी पिछले साल के ऑस्कर में हुए ‘थप्पड़ कांड’ को भुलाने की कोशिश कर रहे हैं, वहीं भारतीय इस बार बेहद खुश हैं। एक तरफ एसएस राजामौली निर्देशित और राम चरण-जूनियर एनटीआर अभिनीत फिल्म ‘आरआरआर’ ऑस्कर की रेस में शामिल है, वहीं दूसरी तरफ अकादमी पुरस्कारों के स्टेज पर ‘नाटू नाटू’ का लाइव परफॉर्मेंस भी होने वाला है। ऐसे में हम अपनी इस रिपोर्ट में आपको ऑस्कर के बारे में हर जरूरी जानकारी देने जा रहे हैं।
कब और कहां होगा ऑस्कर 2023
पिछले साल की तरह इस बार भी ऑस्कर अवॉर्ड्स का आयोजन अमेरिका के लॉस एंजिलिस शहर स्थित ‘डॉल्बी थिएटर’ में किया जाएगा। 95वें अकादमी अवॉर्ड्स का प्रसारण रविवार रात यानी 12 मार्च को रात 8 बजे एबीसी पीटी पर लाइव किया जाएगा। हालांकि, समारोह का भारत में सीधा प्रसारण 13 मार्च को सुबह 5.30 बजे होगा।
आप कहां स्ट्रीम कर सकते हैं ऑस्कर अवॉर्ड्स?
भारत में दर्शकों को ऑस्कर 2023 देखने के लिए 13 मार्च को थोड़ा जल्दी उठना होगा क्योंकि समारोह सुबह 5.30 बजे शुरू होगा। भारत में दर्शकों के लिए अवॉर्ड शो की लाइव स्ट्रीमिंग ‘डिज्नी+हॉटस्टार’ पर की जाएगी। वहीं इसके अलावा, प्रसारण एबीसी नेटवर्क केबल, सिलिंग टीवी, हुलु प्लस लाइव टीवी, यूट्यूब टीवी और फुबो टीवी पर देखा जा सकेगा।
[ad_2]
Source link