Home Sports जब रोहित शर्मा ने कहा- इंडिया में कप्तानी करना बहुत मुश्किल है, लंच करते समय भी…

जब रोहित शर्मा ने कहा- इंडिया में कप्तानी करना बहुत मुश्किल है, लंच करते समय भी…

0
जब रोहित शर्मा ने कहा- इंडिया में कप्तानी करना बहुत मुश्किल है, लंच करते समय भी…

[ad_1]

हाइलाइट्स

रोहित शर्मा ने किया हैरान कर देने वाला खुलासा
बताया रिकॉर्ड के लिए होती है मारा-मारी

नई दिल्ली: भारत और ऑस्ट्रेलिया (Ind vs Aus) के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी का आखिरी मैच अहमदाबाद में खेला जा रहा है. अभी तक के मुकाबलों में कई रिकॉर्ड टूटे तो कई बने भी. मैदान पर कई मजेदार घटना भी देखने को मिली. लेकिन रोहित शर्मा ने जो पहले टेस्ट के बाद बताया था वो शायद ही आपने देखा हो. रोहित शर्मा ने विकेट की लालच, रिकॉर्ड बनाने की चाहत रखने वाले खिलाड़ियों का खुलासा किया.

रोहित ने पहले टेस्ट के बाद ग्राउंड पर मौजूद इरफान पठान और जतिन सप्रू से बातचीत के दौरान कहा, “इंडिया में कप्तानी करना काफी मुश्किल है. मैं लंच करते हुए भी यही सोचता हूं कि इनको कैसे संभालूं. ? मैं मैदान पर जाता हूं तो समझ नहीं आता गेंदबाजों को कहां लेंथ डालने बोलूं. कोई न कोई किसी रिकॉर्ड के पास होता है. कोई 450 विकेट लेने के करीब है तो कोई 5 विकेट से 1 विकेट दूर. जडेजा बोलता है कि मैं 249 पर हूं. मुझे 250 विकेट करने है. मुझे गेंद दो. अश्विन आता है कहता है मुझे 400 विकेट चाहिए मुझे गेंद डालने दो.”

ऑटो चलाते थे तेज गेंदबाज के पिता, गरीबी में काटी जिंदगी, आज हैं वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

रोहित का यह खुलासा बेहद ही दिलचस्प था. कई फैंस के मन में यह सवाल रहता है कि क्या इंटरनेशनल क्रिकेट में भी गेंदबाज बॉलिंग करने के लिए मारा मारी करते हैं. रोहित ने फैंस को इसका जवाब दे दिया.

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर की वाइफ ने WPL में मचाई तबाही, UP के लिए कर रही कप्तानी, जिता चुकी हैं 6 T20 वर्ल्ड कप

रोहित की कप्तानी में भारत ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 2-1 से बढ़त बना ली है. चौथा टेस्ट अहमदाबाद में खेला जा रहा है. अगर भारत यह मुकाबला जीत जाता है तो वह आसानी से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर लेगा.

Tags: Border Gavaskar Trophy, Ravichandran ashwin, Ravindra jadeja, Rohit sharma

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here