Home Sports ‘बापू तू आया और मुझे ले गया..’ क्यों धोनी ने खिलाड़ी से ये बात कही? फिर ड्रेसिंग रूम में जो हुआ…

‘बापू तू आया और मुझे ले गया..’ क्यों धोनी ने खिलाड़ी से ये बात कही? फिर ड्रेसिंग रूम में जो हुआ…

0
‘बापू तू आया और मुझे ले गया..’ क्यों धोनी ने खिलाड़ी से ये बात कही? फिर ड्रेसिंग रूम में जो हुआ…

[ad_1]

हाइलाइट्स

जब महेंद्र सिंह धोनी ने युवा क्रिकेटर के खींची टांग
डेब्यू टूर पर ही धोनी के एक फैसले से चौंक गया था

नई दिल्ली. महेंद्र सिंह धोनी भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में शुमार हैं. धोनी ने अपनी कप्तानी में 4 साल में भारत को 2 विश्व कप (एक टी20,एक वनडे) जिताया था. उनकी कप्तानी में भारत चैंपियंस ट्रॉफी जीतने के साथ ही काफी सालों तक टेस्ट में नंबर-1 भी रहा. धोनी अपनी कप्तानी, बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग के अलावा अपने चौंकाने वाले फैसलों के लिए ही मशहूर हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने अपने करियर से जुड़ा ऐसा ही एक फैसला साल दिसबंर, 2014 में लिया था. तब वो ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया की कप्तानी कर रहे थे और मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट खेला गया था.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच 26 से 30 दिसंबर तक खेले गए इसी बॉक्सिंग डे टेस्ट के दूसरे दिन महेंद्र सिंह धोनी ने एक फैसले से सबको चौंका दिया था. माही ने अचानक टेस्ट से संन्यास की घोषणा कर दी थी. धोनी के इस ऐलान ने पूरी टीम इंडिया को हिलाकर रख दिया था. ये अक्षर पटेल का भी डेब्यू टूर था. अक्षर के लिए धोनी के रिटायरमेंट का फैसला हैरान करने वाला था. वो इस पर कुछ कह पाते, तब तक धोनी ने ही इस युवा खिलाड़ी के मजे ले लिए थे. इससे जुड़ा किस्सा अक्षर पटेल ने ब्रेकफास्ट विद चैंपियन शो पर सुनाया था.

अचानक धोनी ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था: अक्षर
अक्षर पटेल ने इस शो पर धोनी के टेस्ट क्रिकेट के संन्यास को लेकर बताया था, “मैं तो बस पहुंचा ही था. बॉक्सिंग डे टेस्ट का दूसरा दिन था. रवि भाई (रवि शास्त्री) ने टीम मीटिंग बुलाई और ये बताया कि माही टेस्ट से रिटायर हो रहा है. ये सुनते ही रैना भाई ने तो रोना ही शुरू कर दिया था. सभी खिलाड़ियों के आंखों में आंसू आ गए थे. सब रोने लगे थे. मुझे तो समझ ही नहीं आ रहा था कि अचानक क्या हो गया.”

‘मेरी आंखों में भी आंसू आ गए थे’
अक्षर ने आगे बताया, “मुझे कुछ समझ नहीं आ रहा था कि मैं इस मौके पर माही भाई को क्या कहूं. क्योंकि मेरा डेब्यू टूर था. पहली बार ही उनसे मिल रहा था. मेरे बोलने से पहले ही उन्होंने बोल दिया कि बापू तू आया और मुझे ले गया. ये सुनते ही मेरे आंखू में भी आंसू आ गए. मुझे लगा कि मैं आया और ये चले गए. इसके बाद उन्होंने मुझसे कहा टेंशन मत ले, मज़ाक कर रहा हूं और वो मुझसे गले मिले.”

नानी का सपना पूरा करने के लिए बना क्रिकेटर, खड़ा किया रनों का पहाड़, फिर क्यों रोहित कर रहे नजरअंदाज?

21 महीने पहले टीम इंडिया को दिया था सबसे बड़ा दर्द, अब लगाया मरहम, पहुंचा दिया WTC फाइनल में

बता दें कि अक्षर पटेल का डेब्यू टूर था. उस दौरे पर उन्हें टेस्ट डेब्यू का मौका नहीं मिला था. हालांकि, 2014 में उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे जरूर खेल लिया था और अगले साल उन्होंने जिम्बाब्वे के खिलाफ ही पहला टी20 खेला था.

Tags: Axar patel, Ms dhoni, MS Dhoni retires, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here