Home Breaking News शानदार वीकएंड के बाद तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में आई गिरावट, छठवें दिन कमाए इतने करोड़

शानदार वीकएंड के बाद तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में आई गिरावट, छठवें दिन कमाए इतने करोड़

0
शानदार वीकएंड के बाद तू झूठी मैं मक्कार की कमाई में आई गिरावट, छठवें दिन कमाए इतने करोड़

[ad_1]

रोमांटिक कॉमेडी बनाने के लिए मशहूर निर्देशक लव रंजन लंबे समय के बाद रणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जैसे बड़े सितारों के साथ लौटे हैं। दोनों स्टार्स की केमिस्ट्री दर्शकों को खूब भा रही है। यही वजह है कि फिल्म ने अब 100 करोड़ के क्लब की ओर अपने कदम बढ़ा दिए हैं। इसके कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 15.73 करोड़ की ओपनिंग ली थी। वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 10.34 करोड़, तीसरे दिन 10.52 करोड़, चौथे दिन 16.57 करोड़ और पांचवें दिन 17.08 करोड़ का जबर्दस्त कलेक्शन किया था। 

Ileana D’Cruz: सिनेमा के बदलते दौर पर इलियाना का बड़ा बयान, बोलीं- उनमें से नहीं जो ट्रेंड के पीछे….

अब फिल्म के छठवें दिन के कलेक्शन भी सामने आ गए हैं। शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक मंडे वाले दिन फिल्म की कमाई में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। सोमवार को फिल्म ने महज छह करोड़ का कलेक्शन किया है। इसके साथ ही फिल्म की कुल कमाई अब 76.24 करोड़ हो गई है। वर्किंग डे की वजह से भले ही फिल्म की कमाई में कमी आई हो, लेकिन पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ की वजह से माना जा रहा है कि यह जल्द ही 100 करोड़ के आंकड़े को आसानी से पार कर लेगी। 

Bollywood: बड़े पर्दे पर फिर से धमाका करने को तैयार सलमान-सूरज बड़जात्या, प्रेम की शादी पर आया नया अपडेट

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here