Home Breaking News सुनील शेट्टी की सीरीज ‘हंटर’ का ट्रेलर रिलीज, मिनी टीवी पर एसीपी बन बड़ा धमाका करने को तैयार अन्ना

सुनील शेट्टी की सीरीज ‘हंटर’ का ट्रेलर रिलीज, मिनी टीवी पर एसीपी बन बड़ा धमाका करने को तैयार अन्ना

0
सुनील शेट्टी की सीरीज ‘हंटर’ का ट्रेलर रिलीज, मिनी टीवी पर एसीपी बन बड़ा धमाका करने को तैयार अन्ना

[ad_1]

बॉलीवुड के बेहतरीन एक्शन हीरो सुनील शेट्टी वर्षों बाद पर्दे पर अपना धांसू अंदाज दिखाने वापस आ रहे हैं। जी हां, बॉलीवुड के अन्ना जल्द ही ओटीटी की दुनिया में अपनी आगामी वेब सीरीज ‘हंटर’ के साथ धमाल मचाने के लिए बिल्कुल तैयार हैं। सुनील शेट्टी के फैंस इस एक्शन वेब सीरीज के एलान के बाद से ही इसकी पहली झलक का इंजार कर रहे थे। उनका यह इंतजार आज यानी 14 मार्च को खत्म हो गया है क्योंकि एक्शन पैक्ड थ्रिलर वेब सीरीज ‘हंटर’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है, जिसमें सुनील शेट्टी पुलिस वाले के किरदार में धांसू लग रहे हैं। 



सुनील शेट्टी अपने अच्छे लुक्स और सबसे फिट फिजीक की बदौलत आज भी किसी भी बॉलीवुड स्टार को टक्कर दे सकते हैं। अपनी सुपरहिट कॉमेडी फ्रेंचाइजी फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ की पुष्टि करने के बाद, सुपरस्टार ने आज अपनी आगामी वेब सीरीज हंटर का ट्रेलर जारी किया। ‘हंटर’ का ट्रेलर दमदार डायलॉग्स, एक्शन सीक्वेंस और क्लासिक बॉलीवुड गानों के साथ यह सीरीज दर्शकों को एक रोमांचक थ्रिलर का वादा करता है। अमेजन मिनी टीवी पर दस्तक देने जा रही इस सीरीज में सुनील एसीपी ‘विक्रम सिन्हा’ का किरदार निभा रहे हैं। टीजर में आप देख सकते हैं कि कैसे वह बदमाशों से अकेले ही लोहा लेते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस प्रोमो में ईशा देओल और बरखा बिष्ट भी मुख्य भूमिका में नजर आ रहीं हैं।


सुनील शेट्टी की यह एक्शन-थ्रिलर वेब सीरीज दर्शकों को मुंबई के अपराध की दुनिया की अंधेरी गलियों में लेकर जाएगी। गुमशुदा महिला की तलाश करने के मिशन पर निकले एसीपी विक्रम यानी सुनील शेट्टी इस दौरान बहुत सी चीजों से होकर गुजरते हैं। कहीं वह अपने अतीत में खोए नजर आते हैं, तो कहीं भविष्य में आने वाले खतरों से निपटने के लिए गुंडों की पिटाई करते नजर आएंगे।  ट्रेलर की शुरुआत सुनील शेट्टी के अपने परिवार के पुराने दिनों को याद करने से होता है, जिसके बाद यह सीधे एसीपी विक्रम की अंधेरी दुनिया में गोता लगाता दिखता है। एसीपी विक्रम को किसी अपराध में झूठा फंसाया जाता है, तो उसे एक पुरानी गंदगी को साफ करने का मौका मिलता है और वह मुंबई को साफ करने के मिशन पर निकल पड़ता है।

Gaslight Trailer: मर्डर मिस्ट्री फिल्म ‘गैसलाइट’ का ट्रेलर आउट, चित्रांगदा के जाल में फंसती दिखेंगी सारा


‘हंटर’ एक एक्शन थ्रिलर वेब सीरीज है, जो सुनील शेट्टी को एसीपी ‘विक्रम सिन्हा’ के किरदार में मुंबई के अपराध की दुनिया की अंधेरी गलियों में ले जाती है। एक गुमशुदा महिला को खोजने की कोशिश उसे अपने अतीत और आने वाले कल के बीच उलझा देता है।   ‘हंटर’ के निर्माताओं ने आज अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर इसका ट्रेलर रिलीज किया। अभिनेता ने लिखा, ‘एसीपी विक्रम की दुनिया में आपका स्वागत है। मेरी इस दुनिया में सिर्फ तोड़ना है, टूटना नहीं! मेरी नई सीरीज ‘हंटर’ अमेजन प्राइम मिनी टीवी पर देखें 22 मार्च से।’ सुनील शेट्टी के अलावा, सीरीज में ईशा देओल, राहुल देव, बरखा बिष्ट और करणवीर शर्मा भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं।  


सुनील शेट्टी के वर्कफ्रंट की बात करें तो इस वेब सीरीज के बाद अभिनेता अक्षय कुमार, परेश रावल के साथ अपनी ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फिल्म ‘हेरा फेरी’ के तीसरे पार्ट में नजर आएंगे। फिल्म में बीते दिन ही संजय दत्त की एंट्री भी हुई है, जिससे फैंस के साथ-साथ ‘हेरा फेरी 3’ की पूरी स्टार कास्ट भी बहुत खुश है।

Bollywood Celebs Pets: इन स्टार्स को है अपने पालतू जानवरों से बेशुमार प्यार




[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here