Home Sports BGT में अश्विन ने रचा इतिहास, हर कंगारू का चुन-चुन कर किया शिकार, ऑस्ट्रेलिया का पैतरा गया बेकार

BGT में अश्विन ने रचा इतिहास, हर कंगारू का चुन-चुन कर किया शिकार, ऑस्ट्रेलिया का पैतरा गया बेकार

0
BGT में अश्विन ने रचा इतिहास, हर कंगारू का चुन-चुन कर किया शिकार, ऑस्ट्रेलिया का पैतरा गया बेकार

[ad_1]

हाइलाइट्स

अश्विन ने सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के हर खिलाड़ी का लिया विकेट
बॉर्डर गावस्कर सीरीज में एक करने वाले पहले खिलाड़ी बने

नई दिल्‍ली. भारत आने से पहले ही ऑस्ट्रेलियाई टीम पर रविचंद्रन अश्विन का खौफ तारी था. ऑफ स्पिनर से निपटने के लिए कंगारुओं ने उनके डुप्‍लीकेट का भी सहारा लिया. हालांकि, यह पैतरा नाकाम रहा और पूरी सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई बैटर अश्विन के सामने पस्‍त नजर आए. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेले जा रहे आखिरी टेस्‍ट मैच के अंतिम दिन भी अश्विन रिकॉर्ड बनाने से नहीं चूके. दाएं हाथ के ऑफ स्पिनर ने पांचवें दिन के पहले सेशन में जैसे ही ऑस्ट्रेलियाई बैटर मैथ्‍यू कुहनेमन का विकेट लिया, उनके नाम एक कमाल की उपलब्धि दर्ज हो गई.

दरअसल, ऑस्ट्रेलिया ने 4 टेस्‍ट मैचों की सीरीज में 15 खिलाड़ियों को आजमाया और अश्विन ने इस सभी प्‍लेयर्स को आउट करने का कारनामा किया. कोई भी कंगारू उनकी फ‍िरकी से बच नहीं पाया. अश्विन इस सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले बॉलर भी बन गए हैं.

मैथ्‍यू कुहनेमन का विकेट लेने के साथ वह 4 मैचों में कुल 25 विकेट चटका चुके हैं. उनके बाद रवींद्र जडेजा का नंबर हैं, जिन्‍होंने 22 विकेट लिए हैं. सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉयन ने भी 22 विकेट अपने नाम किए हैं. अश्विन बॉर्डर गावस्कर सीरीज में 2 बार 25 या उससे ज्यादा विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज भी बन गए हैं. 2012-13 में हुई सीरीज में उन्‍होंने 29 विकेट लिए थे.

रिकॉर्ड बनाने के लिए तरस गया दुनिया का माहिर स्पिनर, मांगी थी विकेट की भीख, लंबू ने दिखाया ठेंगा

विराट देते गाली, अंग्रेज क्रिकेटर को लगता कर रहे तारीफ, सबसे कहता कोहली हैं उसके फैन

मुरलीधरन, शेन वॉर्न की लिस्‍ट में हुए शामिल
रविचंद्र अश्विन ने अपने करियर में छठी बार सीरीज में 25 विकेट लिए हैं. वह शेन वॉर्न और मुरलीधरन जैसे दिग्गजों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं. इन दोनों स्पिनरों ने भी 6 बार किसी टेस्ट सीरीज में 25 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए थे. मौजूदा सीरीज में अश्विन 2 बार पांच विकेट ले चुके हैं. उन्‍होंने नागपुर टेस्‍ट की दूसरी पारी और अहमदाबाद में पहली पारी में 5-5 विकेट लिए.

Tags: India vs Australia, R ashwin

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here