Home Breaking News Budget Session : बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, हंगामे के आसार, सरकार और विपक्ष तय करेंगे अपनी-अपनी रणनीति

Budget Session : बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, हंगामे के आसार, सरकार और विपक्ष तय करेंगे अपनी-अपनी रणनीति

0
Budget Session : बजट सत्र का दूसरा चरण आज से, हंगामे के आसार, सरकार और विपक्ष तय करेंगे अपनी-अपनी रणनीति

[ad_1]

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण।

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण।
– फोटो : PTI

विस्तार

संसद के बजट सत्र का दूसरा चरण सोमवार से शुरू हो रहा है। बजट सत्र का दूसरा चरण छह अप्रैल तक चलेगा और इस दौरान 17 बैठकें होंगी। कार्यवाही को सुचारु रूप से चलाने के लिए रविवार को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सर्वदलीय बैठक बुलाई। वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खरगे ने सोमवार को विपक्षी दलों की बैठक बुलाई है।

इस सत्र में सरकार की प्राथमिकता वित्त विधेयक को पास करानी होगी। विपक्ष भाजपा के राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ केंद्रीय एजेंसियों की कार्रवाई को मुद्दा बनाकर सरकार को घेरने की योजना बना रहा है। इसके अलावा कांग्रेस नेता राहुल गांधी की विदेशी धरती पर देश और सरकार की आलोचना भी सदन की कार्यवाही में बाधा बन सकती है। उल्लेखनीय है कि सत्र के पहले चरण में अदाणी प्रकरण पर सरकार और विपक्ष में तीखी तकरार हुई थी। दूसरा चरण ऐसे समय में शुरू हो रहा है, जब सरकार और विपक्ष के बीच कई मुद्दों पर पहले से तलवारें खिंची हुई हैं।

आबकारी घोटाले में आप नेता मनीष सिसोदिया को जेल भेजे जाने, बीआरएस नेता के कविता से ईडी की पूछताछ, जमीन के बदले नौकरी घोटाला मामले में लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के सदस्यों के खिलाफ कार्रवाई से विपक्ष हमलावर है। इसके अलावा विपक्ष संसदीय समितियों में उपराष्ट्रपति द्वारा निजी स्टाफ की नियुक्ति को भी मुद्दा बनाए हुए है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here