Home Breaking News Indo-Pacific:अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता ने इंडो-पैसिफिक को बना दिया अखाड़ा, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात

Indo-Pacific:अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता ने इंडो-पैसिफिक को बना दिया अखाड़ा, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात

0
Indo-Pacific:अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता ने इंडो-पैसिफिक को बना दिया अखाड़ा, नौसेना प्रमुख ने कही यह बात

[ad_1]

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार

भारतीय नौसेना के प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार
– फोटो : ANI

विस्तार

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में अपना वर्चस्व स्थापित करने के लिए अमेरिका चीन के बीच जारी तनाव के बीच भारत के नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने सोमवार को कहा कि अमेरिका-चीन की प्रतिद्वंद्विता यहां रहने के लिए है। हालांकि दोनों देशों के लिए यह शॉर्ट स्पिन नहीं है, यह एक लंबी मैराथन होगी जिसमें वे लगे हुए हैं। 

हिंद-प्रशांत क्षेत्र में देशों के बढ़ते हस्तक्षेप पर जताई चिंता 

विवेकानंद इंटरनेशनल फाउंडेशन (वीआईएफ) में अपने संबोधन के दौरान एडमिरल आर हरि कुमार ने वैश्विक भू-रणनीतिक गणना में हिंद-प्रशांत क्षेत्र में देशों के बढ़ते हस्तक्षेप पर चिंता जाहिर की। इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र में वे देश भी हस्तक्षेप कर रहे हैं, भले ही उनका इससे कोई संबंध नहीं है। नौसेना प्रमुख ने कहा कि क्षेत्र में अमेरिका-चीन प्रतिद्वंद्विता ने हथियारों की दौड़ को जन्म दिया है।

नौसैनिक हथियारों की होड़ शुरू 

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने कहा कि इस दौड़ ने अनिवार्य रूप से पश्चिम और चीन के बीच प्रथम विश्व युद्ध के युग के समान नौसैनिक हथियारों की होड़ शुरू हो गई है। इसमें में कुछ वैसे ही हालात बन रहे हैं, जैसे प्रथम विश्व युद्ध के दौरान थे एक केंद्रीय शक्ति थी और उसके सहयोगी थे। 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here