[ad_1]

अश्विन और जडेजा
– फोटो : BCCI
विस्तार
भारत के लिए सोमवार (13 मार्च) की सुबह दो बड़ी खुशियां लेकर आईं। एक तरफ ऑस्कर में भारत को दो अवॉर्ड मिले तो दूसरी ओर भारतीय क्रिकेट टीम ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जगह पक्की कर ली। ऑस्कर में दो अवॉर्ड मिलने के बाद हर तरफ जूनियर एनटीआर और रामचरण की फिल्म ‘RRR’ का गाना ‘नाटू-नाटू’ की काफी चर्चाएं हो रही हैं।
इसी गाने पर पहले भारत के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर के डांस का वीडियो वायरल हुआ था। अब रविचंद्रन अश्विन और रवींद्र जडेजा भी जूनियर एनटीआर और रामचरण बन गए हैं। दोनों ने इसके गाने को रीक्रिएट किया है। साथ ही अक्षर कुमार की फिल्म ‘हेराफेरी’ के डायलॉग की भी नकल की है।
[ad_2]
Source link