[ad_1]
नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच अहमदाबाद में खेला गया टेस्ट मैच बेनतीजा रहा. ना रोहित शर्मा की टीम को जीत मिली और ना ही कंगारू इस मैच को अपने नाम कर पाए. अंत में सीरीज टीम इंडिया के नाम 2-1 पर रही. भले ही भारत इस मैच को जीत ना पाया हो लेकिन इसके बावजूद अंतिम दिन टीम इंडिया के लिए खुशखबरी सात समंदर पार से आई. राहुल द्रविड़ का ध्यान भी अहमदाबाद टेस्ट से ज्यादा न्यूजीलैंड पर था. मन में यह सवाल उठना लाजमी है कि भला मैच से फोकस हटाकर मुख्य कोच कहां अपनी नजरें गड़ाए बैठे थे. आइये हम आपकेा इसके पीछे की स्टोरी बताते हैं.
दरअसल, भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट मैच के साथ-साथ न्यूजीलैंड के क्राइस्टचर्च में भी एक मुकाबला खेला जा रहा था. यह मैच श्रीलंका और मेजबान देश के बीच हो रहा था. शुरुआत में श्रीलंकाई टीम मजबूत स्थिति में नजर आ रही थी लेकिन न्यूजीलैंड ने जबर्दस्त वापसी करते हुए श्रीलंका को बैकफुट पर धकेल दिया. अंतिम वक्त पर मैच बेहद रोमांचक हो गया था. न्यूजीलैंड के आठ विकेट गिर गए थे और वो लक्ष्य का प्राप्त करने के काफी करीब थे. जैसे-तैसे टिम साउदी की कप्तानी वाली टीम दो विकेट से मुकाबला अपने नाम करने में सफल रही.
अब यह सवाल उठना लाजमी है कि भला राहुल द्रविड़ इस मैच को लेकर इतना उत्साहित क्यों थे. इसकी वजह यह है कि द वॉल को यह पता था कि टीम इंडिया का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने का रास्ता श्रीलंका के प्रदर्शन पर निर्भर करताा है. भारत अगर 3-1 से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज जीत जाता तो अपने दम पर ही डब्ल्यूटीसी फाइनल में जगह पक्की कर लेता लेकिन ऐसा नहीं हो सका. ऐसे में भारत के लिए फाइनल की राह न्यूजीलैंड में जारी दो मैचों की टेस्ट सीरीज से होकर ही गुजर रही थी. द्रविड को पता था कि अगर दो में से एक भी मैच श्रीलंका हार जाती है तो भारत सीधे डब्ल्यूटीसी में अपनी जगह पक्की कर लेगा. हुआ भी कुछ वैसा ही.
अहमदाबाद टेस्ट खत्म होने के बाद राहुल द्रविड़ ने अपने मन की व्यथा बनाई. उन्होंने साफ किया कि वो हर पांच से छह ओवरों के बाद न्यूजीलैंड बनाम श्रीलंका मैच का स्कोर देख रहे थे. कई बार हमें आगे बढ़ने के लिए दूसरों के प्रदर्शन पर भी निभर करना पड़ता है. स्थितियां हमारे हाथ में नहीं होती हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: India vs Australia, Rahul Dravid
FIRST PUBLISHED : March 14, 2023, 16:31 IST
[ad_2]
Source link