Home Breaking News उजाड़ दिया परिवार: बेटी के फोन में युवक संग आपत्तिजनक वीडियो देख भड़का बाप, पुत्री-पत्नी के कत्ल के बाद दी जान

उजाड़ दिया परिवार: बेटी के फोन में युवक संग आपत्तिजनक वीडियो देख भड़का बाप, पुत्री-पत्नी के कत्ल के बाद दी जान

0
उजाड़ दिया परिवार: बेटी के फोन में युवक संग आपत्तिजनक वीडियो देख भड़का बाप, पुत्री-पत्नी के कत्ल के बाद दी जान

[ad_1]

आरोपी ने की आत्महत्या

आरोपी ने की आत्महत्या
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां मानिकपुर में बेटी के प्रेम प्रसंग से खफा पिता ने लाइसेंसी दोनाली बंदूक से पत्नी और बेटी की गोली मारकर हत्या कर दी। इसके बाद खुदकुशी की कोशिश की, लेकिन भतीजे के आने पर वह बंदूक छोड़कर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक, खोखा और कारतूस बरामद किए हैं।

हालांकि की बाद में दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने घर से दो किलोमीटर दूर पिपरही पुरवा में फांसी से लगाकर जान दे दी। वारदात बहिलपुरवा थाना इलाके के सेमरदहा गांव में सोमवार दोपहर को हुई। पशु मित्र नंदकिशोर त्रिपाठी उर्फ नंदू की बेटी खुशी (19) ननिहाल माराचंद्र में रहकर पढ़ती थी। वहां उसका प्रेम प्रसंग एक युवक से हो गया। 

वह युवक के साथ कहीं चली गई। तीन दिन बाद लौटी तो नंदू उसे घर ले आया। भतीजे आशीष ने बताया कि सोमवार सुबह बेटी के मोबाइल पर युवक के साथ आपत्तिजनक वीडियो देख नंदकिशोर का पारा चढ़ गया। वह बेटी को घसीटते हुए कमरे में ले गया। इसी बीच पत्नी सीमा भी अंदर आ गई। 

बंद कमरे में नंदू ने बेटी से युवक के बारे में पूछा तो मां उसका पक्ष लेने लगी। इस पर गुस्साए नंदू ने पत्नी को गोली मार दी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद उसने बेटी की भी गोली मारकर हत्या कर दी। 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here