Home Breaking News IND vs AUS: वनडे सीरीज में भी स्टीव स्मिथ ही होंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, डेविड वॉर्नर और एगर की टीम में वापसी

IND vs AUS: वनडे सीरीज में भी स्टीव स्मिथ ही होंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, डेविड वॉर्नर और एगर की टीम में वापसी

0
IND vs AUS: वनडे सीरीज में भी स्टीव स्मिथ ही होंगे ऑस्ट्रेलिया के कप्तान, डेविड वॉर्नर और एगर की टीम में वापसी

[ad_1]

स्टीव स्मिथ

स्टीव स्मिथ
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वनडे सीरीज में भी स्टीव स्मिथ ही कंगारू टीम की कप्तानी करेंगे। पैट कमिंस इस सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। वहीं, सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर एश्टन एगर की टीम में वापसी हुई है। ये दोनों खिलाड़ी टेस्ट टीम का हिस्सा थे, लेकिन बाद में अलग-अलग वजहों से ऑस्ट्रेलियाई टीम से बाहर हो गए थे। पैट कमिंस भी टेस्ट सीरीज के शुरुआती दो मैचों में खेले थे और दोनों मुकाबलों में ऑस्ट्रेलिया को हार का सामना करना पड़ा था। इसके बाद कमिंस की मां की तबीयत खराब हुई और वह घर लौट गए। 

कमिंस के जाने के बाद स्टीव स्मिथ ने टीम की कमान संभाली और इंदौर में टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के नाम रहा। अहमदाबाद में अगला मैच बराबरी पर खत्म हुआ और कंगारू टीम 2-1 से सीरीज हार गई। अब कमिंस की परेशानियां बढ़ गई हैं, क्योंकि उनकी मां का निधन हो चुका है और वह इसी वजह से घर में ही रहेंगे। ऐसे में स्टीव स्मिथ वनडे सीरीज में भी कंगारू टीम की अगुआई करेंगे।

ऑस्ट्रेलिया के मुख्य कोच एंड्रयू मैकडॉनल्ड ने कहा, “हमारी संवेदनाएं पैट और उनके परिवार के साथ हैं, क्योंकि वे इस दुख के समय से गुजर रहे हैं।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here