[ad_1]
India vs Australia, 1st ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला शुक्रवार 17 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा. वनडे सीरीज से पहले टीम ने बड़ा ऐलान करते हुए अचानक अपना कप्तान बदल डाला है. बता दें कि भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज से नियमित कप्तान पैट कमिंस बाहर हो गए हैं. ऐसे में धाकड़ बल्लेबाज स्टीव स्मिथ ऑस्ट्रेलियाई टीम की कप्तानी करेंगे. अभी हाल ही में पैट कमिंस की मां मारिया कमिंस का कैंसर से जूझने के बाद निधन हो गया था, जिसके चलते वह भारत के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में नहीं खेल पाएंगे.
[ad_2]
Source link