[ad_1]

NEET PG 2023 Exam Result Out
– फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
NEET PG 2023 Result Out: नीट पीजी 2023 का परिणाम आज घोषित कर दिया गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि परिणाम में उत्तीर्ण घोषित सभी विद्यार्थियों को बधाई। NBEMS ने फिर से NEET-PG परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित करके और रिकॉर्ड समय में परिणाम घोषित करके बहुत अच्छा काम किया है। मैं उनके प्रयासों की सराहना करता हूं!
NEET PG में 2.90 लाख चिकित्सा स्नातक हुए थे शामिल
राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से रविवार, पांच मार्च, 2023 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2023) आयोजित की गई थी। NEET PG 2023 परीक्षा में देश भर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने भाग लिया था। पीजी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है।
NEET PG 2023 Result रिकॉर्ड नौ दिन में जारी
इस साल राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट पीजी 2023 का परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी किया है। नीट पीजी प्रवेश परीक्षा पांच मार्च को ही आयोजित की गई थी। बीते साल परीक्षा के 10 दिन में परिणाम घोषित कर दिए गए थे। यह रिकॉर्ड इस साल टूट गया और एनबीई ने नया रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
[ad_2]
Source link