Home Breaking News Uttarakhand Budget 2023 Live: बजट में युवाओं पर फोकस, बोले वित्त मंत्री- पर अब नौकरी देने वाले बनेंगे युवा

Uttarakhand Budget 2023 Live: बजट में युवाओं पर फोकस, बोले वित्त मंत्री- पर अब नौकरी देने वाले बनेंगे युवा

0
Uttarakhand Budget 2023 Live: बजट में युवाओं पर फोकस, बोले वित्त मंत्री- पर अब नौकरी देने वाले बनेंगे युवा

[ad_1]

02:17 PM, 15-Mar-2023

उत्तराखंड का युवा नौकरी करेगा नहीं बल्कि देगा: वित्त मंत्री

वित्त मंत्री प्रेमचंद ने कहा कि बजट में युवाओं पर खास फोकस किया गया है। अब प्रदेश का युवा नौकरी करने वाला नहीं बल्कि नौकरी देने वाला बनेगा। बजट में स्वरोजगार योजना के लिए 40 हजार करोड़ का प्रावधान किया गया है। 

02:15 PM, 15-Mar-2023

बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस

वित्त मंत्री द्वारा पेश किए जा रहे उत्तराखंड के बजट में युवा शक्ति पर विशेष फोकस किया गया है। प्रदेश सरकार ने सश्क्त उत्तराखंड बनाने का संकल्प लिया है। इसी दिशा में बजट को तैयार किया गया है। 

02:05 PM, 15-Mar-2023

गैरसैंण में धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश

गैरसैंण में धामी सरकार का पहला पूर्ण बजट पेश किया जा रहा है। वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बजट पेश करते हुए कहा कि उत्तराखंड को पर्यटन के क्षेत्र में नंबर वन बनाएंगे। वित्त मंत्री ने स्थानीय उत्पादों के निर्यात को सरकार की पहली प्राथमिकता बताई। उत्तराखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात कही गई।

01:46 PM, 15-Mar-2023

बजट से सीमांत गांवों का विकास तेज करने की जरूरत

धामी सरकार के बजट से सीमांत गांवों का विकास तेज करने की जरूरत है। चीन और नेपाल की सीमा से सटे उत्तराखंड के सीमांत गांव पलायन की गंभीर समस्या से जूझ रहे हैं। केंद्र सरकार ने ऐसे गांवों की तस्वीर बदलने के लिए वाइब्रेंट विलेज योजना शुरू की है, वहीं प्रदेश स्तर पर इसके लिए मुख्यमंत्री सीमांत गांव पर्यटन विकास योजना का खाका तैयार किया जा रहा है।

01:23 PM, 15-Mar-2023

बजट सबको प्रोत्साहित करने वाला: सीएम धामी

सदन में बजट पेश होने से पहले सीएम धामी ने कहा कि यह बजट प्रोत्साहित करने वाला है। इसमें हर वर्ग का ध्यान रखा गया है। उन्होंने कहा कि बजट को लेकर प्रदेश की जनता की कई उम्मीदें हैं, इसलिए जनता के सुझाव भी पूर्व में बजट में लिए गए थे। सीएम ने कहा कि बजट में रोजगार, निवेश और पयर्टन पर फोकस किया गया है। 

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Economic Survey 2022-23: राज्य में बनेगा युवा आयोग, युवा नीति भी बनाएगी सरकार

12:43 PM, 15-Mar-2023

Uttarakhand Budget 2023 Live: बजट में युवाओं पर फोकस, बोले वित्त मंत्री- पर अब नौकरी देने वाले बनेंगे युवा

भराड़ीसैंण विधानसभा में वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल बजट पेश कर रहे हैं। वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 79 हजार करोड़ रुपये के बजट का अनुमान है। प्रदेश मंत्रिमंडल बजट प्रस्ताव को पहले ही मंजूरी दे चुका है। 16 मार्च को बजट पर चर्चा के बाद विनियोग विधेयक पारित होगा और इसके साथ सदन की कार्यवाही अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो जाएगी।

यानी सत्र 16 मार्च तक ही चलेगा। वित्त मंत्री के मुताबिक बजट समावेशी होगा और इसमें युवाओं, महिलाओं, किसानों और व्यापारी, श्रमिक और नौकरी-पेशा लोगों के लिए खास प्रावधान होंगे। संवाद के जरिये जो सुझाव जनता से प्राप्त हुए हैं, उनमें से जो महत्वपूर्ण हैं, उन्हें बजट की घोषणाओं में शामिल करने का प्रयास किया गया है।

ये भी पढ़ें…Uttarakhand Budget Session: एक अध्यादेश और छह विधेयक सदन में पेश, राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पा

सशक्त उत्तराखंड की दिशा तय करेगा बजट

अग्रवाल के मुताबिक 2025 में उत्तराखंड को देश का अग्रणीय राज्य बनाने की दिशा में सरकार का बजट अहम भूमिका निभाएगा। सरकार ने राज्य के विकास से लिए जो भी प्राथमिकताएं तय की हैं, उनकी झलक बजट में दिखाई देगी। इस लिहाज से ग्रीष्मकालीन राजधानी में पेश होने जा रहे इस बजट के खास मायने हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here