Home Breaking News Video: बैंकों के डूबने पर हो रहे थे सवाल, पत्रकारों को जवाब दिए बिना बीच कॉन्फ्रेंस से चले गए राष्ट्रपति बाइडन

Video: बैंकों के डूबने पर हो रहे थे सवाल, पत्रकारों को जवाब दिए बिना बीच कॉन्फ्रेंस से चले गए राष्ट्रपति बाइडन

0
Video: बैंकों के डूबने पर हो रहे थे सवाल, पत्रकारों को जवाब दिए बिना बीच कॉन्फ्रेंस से चले गए राष्ट्रपति बाइडन

[ad_1]

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन।
– फोटो : Social Media

विस्तार

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन कई बार अपनी अजीबो-गरीब हरकतों और जवाबों को लेकर पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन जाते हैं। कई मौकों पर अमेरिका की विपक्षी रिपब्लिकन पार्टी ने बाइडन को मुद्दे से भटक जाने और किसी चर्चा के बीच में ही सो जाने के आरोप लगाए हैं। इस बीच सोमवार को बाइडन एक बार फिर चर्चा में आ गए। दरअसल, जब उनसे अमेरिकी बैंकों के हालात को लेकर सवाल किए जा रहे थे, ठीक उसी दौरान वे अचानक मंच से हटकर अपने कमरे में चले गए। 

गौरतलब है कि बाइडन ने यह प्रेस कॉन्फ्रेंस सिलिकॉन वैली बैंक और सिग्नेचर बैंक के डूबने के मुद्दे पर सरकार का पक्ष रखने के लिए बुलाई थी। इस दौरान कुछ पत्रकार ने उनसे पूछा कि क्या आप अमेरिकियों को यह आश्वान दे सकते हैं कि बैंक डूबने की घटनाओं का कोई उल्टा असर नहीं होगा? और क्या अमेरिका में कोई और बैंक भी डूब सकता है? हालांकि, इसी दौरान बाइडन पोडियम से पीछे हटे और पत्रकारों को अनसुना करते हुए बिना कोई जवाब दिए कमरे में चले गए। 

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर कई लोगों ने बाइडन का मजाक उड़ाया है। कैलेब मैक्स नाम के एक व्यक्ति ने कहा कि इस आदमी को पता नहीं है कि उसने नाश्ते में क्या खाया, तो अगले 5 दिनों में बैंक में क्या होगा, ये कैसे पता होगा? एक और शख्स डेविड वोह्ल ने कहा, “सवालों का जवाब देना नामुमकिन होता है, जब आपको पता ही न हो कि आप किस बारे में बात कर रहे थे। यह चौंकाने वाला है कि वह एक टेलीप्रॉम्प्टर पढ़ सकते हैं।”

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here