Home Sports सास-बहू की वजह से सचिन और सहवाग की जोड़ी हुई थी अलग, टीम इंडिया के ओपनर ने मुश्किल से मनाया

सास-बहू की वजह से सचिन और सहवाग की जोड़ी हुई थी अलग, टीम इंडिया के ओपनर ने मुश्किल से मनाया

0
सास-बहू की वजह से सचिन और सहवाग की जोड़ी हुई थी अलग, टीम इंडिया के ओपनर ने मुश्किल से मनाया

[ad_1]

हाइलाइट्स

सचिन और सहवाग की जोड़ी ने टीम के लिए खेली यादगार पारियां
सास -बहू की वजह से टूटी थी सचिन -सहवाग की जोड़ी

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी ने टीम इंडिया को कई मुकाबलों में धमाकेदार शुरुआत दिलाई है. साल 2003 विश्व कप में टीम इंडिया के लिए इस जोड़ी ने पारी की शुरुआत करनी शुरू की थी. टीम इंडिया के उस वक्त के मुख्य कोच ने टीम के सभी खिलाड़ियों की वोटिंग के जरिए जोड़ी के नाम को तय किया था. इसके बाद सचिन और सहवाग को अलग कर दिया गया था जिसकी वजह सास और बहू की जोड़ी थी. इस बात का खुलासा किस और ने नहीं बल्कि खुद वीरेंद्र सहवाग ने ही किया था.

सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली की ओपनिंग जोड़ी ने वनडे में हर टीम के खिलाफ धमाकेदार प्रदर्शन किया. टीम इंडिया को इस जोड़ी ने दुनिया की हर टीम के साथ खेले गए मुकाबले में तेज तर्रार शुरुआत कराई. 136 वनडे मुकाबले में सचिन और गांगुली की जोड़ी ने भारत के लिए 6609 रन बनाए. 49.32 की औसत से इस जोड़ी ने कुल 21 शतकीय साझेदारी निभाई. यह जोड़ी अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाली जोड़ियों की लिस्ट में टॉप पर है.

सचिन और गांगुली की जोड़ी साल 2003 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मिली हार के बाद बदली गई थी. कोच जॉन राइट ने टीम से मीटिंग में वोटिंग करने कहा था और 15 में से 14 सदस्यों ने सचिन और सहवाग की जोड़ी के लिए वोटिंग दी. जिम्बाब्वे के खिलाफ हुए मुकाबले से इस जोड़ी ने शुरुआत की लेकिन बीच में दोनों की जोड़ी को तोड़ दिया गया था.

सहवाग ने एक शो के दौरान सचिन तेंदुलकर की मौजूदगी में कहा था कि उनकी जोड़ी को सास-बहू की जोड़ी ने तोड़ा था. सहवाग ने कहा था, हमारी जोड़ी हिट हो गई थी लेकिन सास बहू की जोड़ी थी, कोच जॉन राइट और कप्तान सौरव गांगुली उनकी वजह से हमारी जोड़ी टूट गई. सास बहू को जोड़ी को जब हमने फिर मनाया तब जाकर हमारी वापसी हुई थी.

Tags: Sachin tendulkar, Sourav Ganguly, Virendra Sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here