Home Sports 2 गेंदबाजों से वीरेंद्र सहवाग को लगता था डर, एक स्पिनर और एक रफ्तार का सौदागर, दोनों पड़ोसी देश के सुपर स्टार

2 गेंदबाजों से वीरेंद्र सहवाग को लगता था डर, एक स्पिनर और एक रफ्तार का सौदागर, दोनों पड़ोसी देश के सुपर स्टार

0
2 गेंदबाजों से वीरेंद्र सहवाग को लगता था डर, एक स्पिनर और एक रफ्तार का सौदागर, दोनों पड़ोसी देश के सुपर स्टार

[ad_1]

हाइलाइट्स

वीरेंद्र सहवाग को बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है
सहवाग ने बताया था दो गेंदबाजों का नाम, जिससे लगता था डर

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक ओपनर रहे वीरेंद्र सहवाग को बेखौफ बल्लेबाजी के लिए जाना जाता है. टेस्ट क्रिकेट को अपनी तूफानी बल्लेबाजी से रोमांचक बनाने वाले सहवाग ने इस फॉर्मेट में दो ट्रिपल सेंचुरी जमाई. भारत की तरफ से टेस्ट में सबसे पहले तिहरा शतक जमाने वाले बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड सहवाग के नाम ही दर्ज है. गेंदबाजों की जमकर पिटाई करने वाले इस धुरंधर को दो गेंदबाजों का सामना करते हुए डर लगता था.

एक शो पर सहवाग से सवाल किया गया था कि उनको अपने पूरे करियर के दौरान किस गेंदबाज से सबसे ज्यादा डर लगता था. जवाब में सहवाग ने एक नहीं बल्कि दो गेंदबाजों का नाम लिया था. कमाल की बात यह कि दोनों ही गेंदबाज पड़ोसी देश की तरफ से खेला करते थे. सहवाग ने कहा था, मुझे सबसे ज्यादा डर श्रीलंका के स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की गेंद का सामना करते हुए लगता था. उनकी गेंद मुझे समझ नहीं आती थी कौन सी कितनी घुमेगी और कौन सी गेंद बाहर की तरफ निकल जाएगी.

एक और गेंदबाज थे पाकिस्तान के शोएब अख्तर. उनकी गेंद पर इस वजह से डर लगता था कि उनको कोई भरोसा नहीं होता था. कौन सी सिर पर मारेंगे और कौन सी जूते पर. तो कहीं घायल ना कर दें इस वजह से डर लगा रहता था.

वीरेंद्र सहवाग ने पाकिस्तान में पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए मुल्तान में तिहरा शतक जमाया था. 2004 में मुल्तान में 309 रन की पारी खेलने के बाद से ही उनको नया नाम मुल्तान का सुल्तान दिया गया था. इसके बाद साउथ अफ्रीका के खिलाफ सहवाग ने 2008 में चेन्नई टेस्ट में 319 रन की पारी खेली थी. 104 टेस्ट में सहवाग ने 8586 रन बनाए जिसमें 2 ट्रिपल सेंचुरी समेत 23 शतक थे. 251 वनडे में सहवाग के नाम 8273 रन रहे जिसमें 15 शतक शामिल थे.

Tags: Muttiah Muralitharan, Shoaib Akhtar, Virendra Sehwag

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here